AFG vs NEP, Asian Games Men’s Cricket: अफगानिस्तान ने नेपाल के सामने जीत के लिए रखा 103 रन का लक्ष्य, कुशल भर्तेल ने चटकाए 4 विकेट

AFG vs NEP, Asian Games Men’s Cricket: अफगानिस्तान ने नेपाल के सामने जीत के लिए रखा 103 रन का लक्ष्य, कुशल भर्तेल ने चटकाए 4 विकेट

Afghanistan vs Nepal Men’s Cricket: एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान ने नेपाल को जीत के लिए 103 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान की ओर से नजीबुल्लाह जादरान और फैसल शिनोजादा ने 30-30 रन का योगदान दिया है। वहीं मैच में नेपाल के लिए कुशल भर्तेल ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए हैं। 

Afghanistan vs Nepal: एशियन गेम्स 2026 का चौथा मुकाबला शुक्रवार को अफगानिस्तान और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने नेपाल को जीत के लिए 103 रन का लक्ष्य दिया है। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए।

अफगानिस्तान ने नेपाल से टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। उसने 5 ओवर के भीतर मोहम्मद अकर, हसन ईसाखिल और करीम जनत के विकेट गंवा दिए। इसके बाद नजीबुल्लाह जादरान और फैसल शिनोजादा ने टीम को संभालने का प्रयास किया। हालांकि दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इनके अलावा नंगेलिया खरोटी ही कुछ हद तक संघर्ष कर सके। इस तरह अफगानिस्तान की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान और फैसल शिनोजादा ने क्रमशः 30-30 रन का योगदान दिया, जबकि नंगेलिया खरोटी 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

नेपाल के लिए कुशल भर्तेल ने चटकाए 4 विकेट

नेपाल की ओर से कुशल भर्तेल ने सर्वाधिक विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें एक मैडन ओवर भी शामिल है। इस दौरान उनकी इकॉनमी 5.20 रही। कुशल के अलावा नेपाल के ललित राजवंशी 4 ओवर में 3.20 की इकॉनमी से 13 रन देकर 3 विकेट लिए।

दोनों टीमें इस प्रकार है-

अफगानिस्तान: मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, दरवेश रसूली (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), फैसल शिनोजादा, अब्दुल्लाह अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, नंगेलिया खरोटी, अरब गुल मोमंद

नेपाल: कुशल भर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल, गुलशन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), कुशल मल्ल, लोकेश बम, संदीप जोरा, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजवंशी

एशियन गेम्स इतिहास: मेंस क्रिकेट

एशियन गेम्स में 2010, 2014 और 2023 में क्रिकेट खेला गया। 2010 में बांग्लादेश, 2014 में श्रीलंका और 2023 के एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। खास बात यह है कि एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट में अफगानिस्तान तीनों संस्करणों में रनर-अप रहा। इस तरह अफगानिस्तान ने पिछले तीनों संस्करणों में सिल्वर मेडल जीते हैं। बांग्लादेश ने दो बार, जबकि पाकिस्तान ने एक बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *