पीपरा | चैत रामनवमी पर्व को लेकर पीपरा बाजार क्षेत्र में बुधवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारी व पुलिस जवानों ने पीपरा प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान सीओ जितेंद्र कुमार एवं थाना प्रभारी बिमल कुमार ने लोगों से पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन के अधिकारी व जवानों ने पैदल पीपरा बाजार सहित विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों से कार्यक्रमों की जानकारी भी ली गई। फ्लैग मार्च में एसआई कुलेश्वर महतो, एएसआई ललन दास, कुमार नीरज सहित जिला बल एवं जैप के जवान शामिल थे। नौडीहा बाजार | मड़वा पंचायत में कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आरंभ किया गया। कलश यात्रा के निकलते ही क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया और हर ओर भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देने लगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां देवी मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर भजन-कीर्तन में लीन हो गए। इस अवसर भंडारा का भी आयोजन किया गया। मौके मुखिया प्रत्याशी अनिल कुमार यादव, मुखिया फरीद खलिफा, मुरारी साव, सचिव राजू सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


