ADA मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में बिना उपयोग बिजली की बरबादी:प्रशासन बेपरवाह; उद्घाटन की डेट तय नहीं, CMO से हरी-झंडी का इंतजार

अजमेर के जयपुर रोड पर बनाई हुई अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) की मल्टी स्टोरी नवनिर्मित बिल्डिंग का भले ही उद्घाटन नहीं हुआ और खाली पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद पूरी बिल्डिंग रात के अंधेरे में दूधिया रोशनी से नहाई रहती है। प्रशासन की अनदेखी से यहां बिना किसी उपयोग के बिजली की व्यर्थ बरबादी की जा रही है। करीब 22 करोड़ की लागत से हुए निर्माण कार्य के दौरान यहां ठेकेदार की ओर से अस्थाई कनेक्शन लिया गया था, जो भवन निर्माण कार्य पूरा होने पर करीब चार माह पहले ही कटवा दिया। इसके बाद एडीए ने स्थाई कनेक्शन ले लिया। सरकार भले ही बिजली बचाने के दावे करें लेकिन अफसरों को इससे कोई सरोकार नहीं। भवन बनकर तैयार है, लेकिन वर्तमान में इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा। इसके बावजूद पूरे परिसर, यहां बने कमरों व यहां तक बाहर गार्डन में भी लाइट रातभर जलती रहती है। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के उदघाटन को लेकर एडीए प्रशासन ने मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा लेकिन अभी तक कोई स्वीकृति नहीं मिली है। इस सम्बन्ध में बात करने के लिए एडीए कमिश्नर नित्या के. से सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन नो-रिप्लाई रहा। ……….. ये खबरें भी पढ़िएं…. करोड़ों में बनी ADA मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नियमों की अनदेखी:नाले की जगह बदली, बफर जोन भी नहीं छोड़ा; शिकायतकर्ता बोला- सेवन वंडर जैसा हश्र होगा अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) की नवनिर्मित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। यहां से गुजर रहे नाले का स्वरूप बदल दिया गया। जगह बदल कर बनाए गए नाले के दोनों साइड बफर जोन भी नहीं छोड़ा। इस मामले की एडीए आयुक्त को शिकायत करने वाले अशोक मलिक का आरोप है कि इससे अन्य अतिक्रमियों के होंसले बुलंद हो गए हैं। ऐसे में जयपुर रोड के नाले पर अतिक्रमण बढ़ गए हैं। वहीं, आने वाले बरसाती सीजन में यहां पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पडे़गा। (पूरी खबर पढें) ADA कमिश्नर पर गुमराह कर गलत जानकारी देने का आरोप:नाले पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग को लेकर ACS बोले-बफर जोन नहीं छोड़ा, जांच का विषय अजमेर दौरे पर आए नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (IAS) आलोक गुप्ता ने करोड़ों खर्च कर नई बनाई गई एडीए की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नाले का बफर जोन नहीं छोड़े जाने को लेकर जांच की बात कही है। वहीं दूसरी ओर एडीए कमिश्नर (IAS) के.नित्या की ओर से बिल्डिंग नाले पर नहीं बनना बताने को लेकर शिकायतकर्ता अशोक मलिक ने एतराज जताया है और आरोप लगाया कि एसीएस को गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया। शिकायतकर्ता ने एसीएस को भेजे पत्र में पूरे मामले की जानकारी दी। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *