शेखपुरा में जानलेवा हमले में भागा आरोपी गिरफ्तार:2017 के भूमि विवाद मामले में 8 साल से था वांछित, आसनसोल में छिपा था

शेखपुरा में जानलेवा हमले में भागा आरोपी गिरफ्तार:2017 के भूमि विवाद मामले में 8 साल से था वांछित, आसनसोल में छिपा था

शेखपुरा में कसार थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जगदेव चौधरी को सुमका गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमका गांव निवासी वासुदेव चौधरी का पुत्र है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि यह मामला साल 2017 का है। गांव में जमीन विवाद को लेकर गोतिया परिवार के लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में स्थानीय थाने में जगदेव चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में छिपा हुआ था घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में छिपा हुआ था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय सिविल कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। आरोपी आसनसोल से अपने गांव लौटा था थाना अध्यक्ष के अनुसार, हाल ही में आरोपी आसनसोल से अपने गांव लौटा था। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर 8 सालों से फरार चल रहे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस सब इंस्पेक्टर जयराम के नेतृत्व में आरोपी को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में कसार थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जगदेव चौधरी को सुमका गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमका गांव निवासी वासुदेव चौधरी का पुत्र है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि यह मामला साल 2017 का है। गांव में जमीन विवाद को लेकर गोतिया परिवार के लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में स्थानीय थाने में जगदेव चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में छिपा हुआ था घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल शहर में छिपा हुआ था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय सिविल कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया था। आरोपी आसनसोल से अपने गांव लौटा था थाना अध्यक्ष के अनुसार, हाल ही में आरोपी आसनसोल से अपने गांव लौटा था। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर 8 सालों से फरार चल रहे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस सब इंस्पेक्टर जयराम के नेतृत्व में आरोपी को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *