ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:तारापुर पुलिस ने देवघर से पकड़ा, सोने की अंगूठी बरामद

ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:तारापुर पुलिस ने देवघर से पकड़ा, सोने की अंगूठी बरामद

तारापुर पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को महज चार दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी गई सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक और हेलमेट भी बरामद किया है। यह मामला 12 मार्च को सामने आया था, जब तारापुर बाजार के एक स्वर्ण व्यवसायी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, एक युवक दुकान पर आया और करीब 45 हजार रुपये की सोने की अंगूठी पसंद की। भुगतान के नाम पर उसने मोबाइल पर फर्जी यूपीआई ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट दिखाया और अंगूठी लेकर फरार हो गया। बाद में खाते की जांच करने पर भुगतान नहीं मिलने से ठगी का पता चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर, टावर लोकेशन और एमआई ट्रैकिंग के जरिए तकनीकी जांच शुरू की। जांच के क्रम में झारखंड के देवघर में छापेमारी कर बांका जिले के राहुल कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बुधवार शाम एसडीपीओ संकेत कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर ठगी गई सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त बाइक और हेलमेट भी बरामद कर लिया गया है। एसडीपीओ ने व्यवसायियों से अपील की कि डिजिटल भुगतान के दौरान केवल स्क्रीनशॉट या ग्राहक के मोबाइल पर दिख रहे ‘सक्सेसफुल’ मैसेज पर भरोसा न करें। भुगतान की पुष्टि अपने बैंक खाते या आधिकारिक मैसेज के माध्यम से अवश्य करें। साथ ही दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी सलाह दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों में विश्वास का माहौल बना है और उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की है। तारापुर पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से ऑनलाइन भुगतान के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को महज चार दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी गई सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक और हेलमेट भी बरामद किया है। यह मामला 12 मार्च को सामने आया था, जब तारापुर बाजार के एक स्वर्ण व्यवसायी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, एक युवक दुकान पर आया और करीब 45 हजार रुपये की सोने की अंगूठी पसंद की। भुगतान के नाम पर उसने मोबाइल पर फर्जी यूपीआई ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट दिखाया और अंगूठी लेकर फरार हो गया। बाद में खाते की जांच करने पर भुगतान नहीं मिलने से ठगी का पता चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर, टावर लोकेशन और एमआई ट्रैकिंग के जरिए तकनीकी जांच शुरू की। जांच के क्रम में झारखंड के देवघर में छापेमारी कर बांका जिले के राहुल कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बुधवार शाम एसडीपीओ संकेत कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर ठगी गई सोने की अंगूठी, घटना में प्रयुक्त बाइक और हेलमेट भी बरामद कर लिया गया है। एसडीपीओ ने व्यवसायियों से अपील की कि डिजिटल भुगतान के दौरान केवल स्क्रीनशॉट या ग्राहक के मोबाइल पर दिख रहे ‘सक्सेसफुल’ मैसेज पर भरोसा न करें। भुगतान की पुष्टि अपने बैंक खाते या आधिकारिक मैसेज के माध्यम से अवश्य करें। साथ ही दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी सलाह दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों में विश्वास का माहौल बना है और उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *