दलित उत्पीड़न मामले में 3 साल से फरार आरोपी अरेस्ट:शेखपुरा पुलिस ने तेउस गांव से पकड़ा, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

दलित उत्पीड़न मामले में 3 साल से फरार आरोपी अरेस्ट:शेखपुरा पुलिस ने तेउस गांव से पकड़ा, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

शेखपुरा। जयरामपुर थाना पुलिस ने दलित उत्पीड़न और मारपीट के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी मिथिलेश यादव उर्फ अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरबीघा प्रखंड के तेउस गांव में छापेमारी कर उसे पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी तेउस गांव निवासी शरण यादव का पुत्र है। छापेमारी का नेतृत्व जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर पीयूष कुमार ने किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ तीन साल पहले अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा पुलिस ने उसे कई बार गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, लेकिन वह गिरफ्तारी के डर से कहीं और छिपकर रह रहा था। हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर उसे धर दबोचा। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा। जयरामपुर थाना पुलिस ने दलित उत्पीड़न और मारपीट के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी मिथिलेश यादव उर्फ अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बरबीघा प्रखंड के तेउस गांव में छापेमारी कर उसे पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी तेउस गांव निवासी शरण यादव का पुत्र है। छापेमारी का नेतृत्व जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर पीयूष कुमार ने किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ तीन साल पहले अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा पुलिस ने उसे कई बार गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, लेकिन वह गिरफ्तारी के डर से कहीं और छिपकर रह रहा था। हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर उसे धर दबोचा। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *