गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। जमुआ-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़वा तालाब के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह टहलने निकले लोगों ने बुढ़वा तालाब में एक ट्रक को पलटा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमुआ थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जमुआ थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चालक और खलासी की पहचान करने का प्रयास जारी हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, ट्रक में लदी सामग्री, उसके आने और जाने का स्थान अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ट्रक के नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर चालक और खलासी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक तालाब में जा पलटा। दुर्घटना के बाद ट्रक अभी भी तालाब में फंसा हुआ है, जिसे बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों से लोगों की भीड़ बुढ़वा तालाब के पास जमा हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। जमुआ-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़वा तालाब के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह टहलने निकले लोगों ने बुढ़वा तालाब में एक ट्रक को पलटा हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमुआ थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जमुआ थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चालक और खलासी की पहचान करने का प्रयास जारी हादसे के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, ट्रक में लदी सामग्री, उसके आने और जाने का स्थान अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ट्रक के नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर चालक और खलासी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक तालाब में जा पलटा। दुर्घटना के बाद ट्रक अभी भी तालाब में फंसा हुआ है, जिसे बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों से लोगों की भीड़ बुढ़वा तालाब के पास जमा हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।


