मोबाइल टावर पर चढ़ने वाला युवक पत्नी के साथ गिरफ्तार:सिविल कोर्ट के पास की घटना, पहले भी कई बार चढ़कर कर चुके बवाल

मोबाइल टावर पर चढ़ने वाला युवक पत्नी के साथ गिरफ्तार:सिविल कोर्ट के पास की घटना, पहले भी कई बार चढ़कर कर चुके बवाल

लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को सिविल कोर्ट गेट नंबर-2 के सामने एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने युवक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया पुलिस टीम गश्त पर थी तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति टावर पर चढ़ गया है। मौके पर पहुंचने पर राजू सैनी नाम का युवक टावर पर चढ़ा मिला जबकि नीचे उसकी पत्नी भावना सैनी मौजूद थी। राजू संविदा पर परिवहन विभाग में ड्राइवर है। समझाने पर नहीं माना, कूदने की देता रहा धमकी पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया लेकिन वह परिवहन विभाग और अन्य अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें मौके पर बुलाने की जिद करता रहा। इस दौरान वह बार-बार कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देता रहा। वहीं मौके पर मौजूद पत्नी शांत कराने के बजाय फ़ोन पर उकसाने का काम कर रही थी। जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हैड्रोलिक मशीन से उतारा गया रेस्क्यू स्थिति बिगड़ती देख फायर सर्विस की हाइड्रोलिक सीढ़ी मंगाई गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस घटना से कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत जांच में सामने आया है कि आरोपी राजू सैनी पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं कर चुका है। साल 2023 और 2024 में अलीगढ़ और गौतमपल्ली क्षेत्र में भी वह टावर पर चढ़ चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *