रेलवे ट्रैक पर गिरकर युवक की मौत:बहन की शादी में शामिल होने आया था, ट्रेन में चढ़ते वक्त शर्ट फंसने से हुआ हादसा

रेलवे ट्रैक पर गिरकर युवक की मौत:बहन की शादी में शामिल होने आया था, ट्रेन में चढ़ते वक्त शर्ट फंसने से हुआ हादसा

बहन की शादी कर वापस लौट रहे युवक की कानपुर सेंट्रल स्टेशन में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी के कारण रेलवे ट्रैक पर खड़ा गया। इस दौरान ट्रेन पर चढ़ते वक्त शर्ट फंसने के कारण रेलवे ट्रैक पर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजन को दी, तो कोहराम मच गया। मुंबई से परिवार संग आए थे मूलरूप से नौबस्ता के उस्मानपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अमर गोसाई बीते कई सालों से परिवार के साथ मुम्बई के दहिसर में रह रहे थे। परिवार में पत्नी सीमा, बेटी नंदनी, प्रिया और बेटे आर्यन, शिवम व कृष्णा है। परिजन ने बताया कि वह मुम्बई में सिलेंडर की डिलीवरी करते थे। गुरुवार को उनकी बहन गंगोत्री की शादी कानपुर में थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ कानपुर आये थे। शादी का कार्यक्रम निपटाने के बाद शनिवार सुबह वह अकेले मुम्बई जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब साढे छह बजे वह प्लेटफार्म नंबर तीन व चार में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन में चढ़ने के लिए जल्दबाजी करते हुए वह रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। ट्रेन पर चढ़ने वक्त उनकी शर्ट ट्रैक किनारे लगे पाइप में फंस गई। जिसकी वजह से वह रेलवे ट्रैक पर सिर के बल गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कानपुर जीआरपी पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद जीआरपी ने मृतक के पास मिले कागजों के आधार पर शव की पहचान कर हादसे की जानकारी परिजन को दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *