बाइक सवार फौजी ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर:हादसे में दोनों गंभीर रूप से हुए घायल, दोस्त के साथ चाय पीने जा रहा था युवक

बाइक सवार फौजी ने पैदल राहगीर को मारी टक्कर:हादसे में दोनों गंभीर रूप से हुए घायल, दोस्त के साथ चाय पीने जा रहा था युवक

आरा-बक्सर फोरलेन गजराजगंज ओपी के विशुनपुरा गांव के पास बुलेट सवार फौजी ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोग और डायल-112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मियों में बहरोनपुर थाना क्षेत्र के चमरपुर गांव निवासी रमेश सिंह के 21 वर्षीय बेटे अंकित सिंह और गजराजगंज ओपी के विशुनपुर गांव निवासी स्व. बिमलेश तिवारी के 23 वर्षीय बेटे दीपू तिवारी है। अंकित सिंह पंजाब के जलंधर में आर्मी में जवान हैं। इधर, जख्मी दीपू के परिजन रमेश ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ चाय पीने जा रहा था। इसी बीच बुलेट सवार ने काफी स्पीड से आकर दीपू को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों को सिर में चोट लगी है हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद इस घटना की जानकारी डायल-112 पुलिस को दी। बताया जाता है कि बुलेट सवार जवान आरा से अपने गांव की ओर जा रहा था। चिकित्सक ने बताया कि अंकित सिंह के सिर में काफी गंभीर चोट आई है। जबकि दीपू के सिर और पैर में चोटें हैं। दोनों युवकों की हालत गंभीर है। इसीलिए दोनों की इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के पटना रेफर कर दिया गया है आरा-बक्सर फोरलेन गजराजगंज ओपी के विशुनपुरा गांव के पास बुलेट सवार फौजी ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोग और डायल-112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मियों में बहरोनपुर थाना क्षेत्र के चमरपुर गांव निवासी रमेश सिंह के 21 वर्षीय बेटे अंकित सिंह और गजराजगंज ओपी के विशुनपुर गांव निवासी स्व. बिमलेश तिवारी के 23 वर्षीय बेटे दीपू तिवारी है। अंकित सिंह पंजाब के जलंधर में आर्मी में जवान हैं। इधर, जख्मी दीपू के परिजन रमेश ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ चाय पीने जा रहा था। इसी बीच बुलेट सवार ने काफी स्पीड से आकर दीपू को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों को सिर में चोट लगी है हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद इस घटना की जानकारी डायल-112 पुलिस को दी। बताया जाता है कि बुलेट सवार जवान आरा से अपने गांव की ओर जा रहा था। चिकित्सक ने बताया कि अंकित सिंह के सिर में काफी गंभीर चोट आई है। जबकि दीपू के सिर और पैर में चोटें हैं। दोनों युवकों की हालत गंभीर है। इसीलिए दोनों की इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के पटना रेफर कर दिया गया है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *