गयाजी में दोस्तों संग नहाने गया नाबालिग नदी में लापता:फल्गु नदी पर रबर डैम में झाड़ी में फंसने के बाद हादसा, तलाश जारी

गयाजी में दोस्तों संग नहाने गया नाबालिग नदी में लापता:फल्गु नदी पर रबर डैम में झाड़ी में फंसने के बाद हादसा, तलाश जारी

गयाजी के फल्गु नदी स्थित रबर डैम में शुक्रवार को हादसा हो गया। नदी की झाड़ी में फंसकर 16 वर्षीय किशोर गहरे पानी में समा गया। शाम तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था। लापता नाबालिग की पहचान भैरव स्थान गोदावरी के रहने वाले करण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि करण शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकला था। उसने घर पर चाय पी थी। इसके बाद मोहल्ले के तीन-चार दोस्तों के साथ फल्गु नदी में स्नान करने चला गया। नदी की झाड़ी में फंसकर डूबने लगा करण बताया जा रहा है कि सभी बच्चे रबर डैम के पास नहा रहे थे। इसी दौरान करण नदी की झाड़ी में फंसकर डूबने लगा। वह बच्चा गहरे पानी में जाने लगा। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वो गहरे पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। विष्णुपद थाना के एसआई बोले- दोपहर एक बजे बच्चे के डूबने की सूचना मिली सूचना मिलने पर विष्णुपद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विष्णुपद थाना के एसआई विजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक बजे सूचना मिली कि एक किशोर स्नान के दौरान डूब गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सीमा में हुई है। इसलिए संबंधित थाना को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसआई ने बताया कि किशोर के साथ मौजूद अन्य बच्चों से पूछताछ की गई है। बच्चों ने बताया कि सभी स्नान कर रहे थे। तभी हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों की मदद से तलाश जारी करण के परिजन कारू मांझी ने बताया कि घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। काफी देर बीत जाने के बाद भी करण का कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोग लगातार नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। इस हादसे के बाद फल्गु नदी के रबर डैम पर सुरक्षा व्यवस्था और स्नान के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। गयाजी के फल्गु नदी स्थित रबर डैम में शुक्रवार को हादसा हो गया। नदी की झाड़ी में फंसकर 16 वर्षीय किशोर गहरे पानी में समा गया। शाम तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था। लापता नाबालिग की पहचान भैरव स्थान गोदावरी के रहने वाले करण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि करण शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकला था। उसने घर पर चाय पी थी। इसके बाद मोहल्ले के तीन-चार दोस्तों के साथ फल्गु नदी में स्नान करने चला गया। नदी की झाड़ी में फंसकर डूबने लगा करण बताया जा रहा है कि सभी बच्चे रबर डैम के पास नहा रहे थे। इसी दौरान करण नदी की झाड़ी में फंसकर डूबने लगा। वह बच्चा गहरे पानी में जाने लगा। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वो गहरे पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। विष्णुपद थाना के एसआई बोले- दोपहर एक बजे बच्चे के डूबने की सूचना मिली सूचना मिलने पर विष्णुपद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विष्णुपद थाना के एसआई विजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक बजे सूचना मिली कि एक किशोर स्नान के दौरान डूब गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सीमा में हुई है। इसलिए संबंधित थाना को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसआई ने बताया कि किशोर के साथ मौजूद अन्य बच्चों से पूछताछ की गई है। बच्चों ने बताया कि सभी स्नान कर रहे थे। तभी हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों की मदद से तलाश जारी करण के परिजन कारू मांझी ने बताया कि घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। काफी देर बीत जाने के बाद भी करण का कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोग लगातार नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। इस हादसे के बाद फल्गु नदी के रबर डैम पर सुरक्षा व्यवस्था और स्नान के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *