बस में लगी भीषण आग, स्विट्ज़रलैंड में 6 लोगों की मौत

बस में लगी भीषण आग, स्विट्ज़रलैंड में 6 लोगों की मौत

स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) के फ्रिबॉर्ग कैंटन (Fribourg Canton) के केर्जर्स (Kerzers) में मंगलवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शाम के समय एक पोस्टबस में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह बस राष्ट्रीय डाक सेवा से जुड़ी थी। आग लगने के बाद बस धूं-धूं कर जलने लगी और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग की लपटों से इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

6 लोगों की हुई मौत

स्विट्ज़रलैंड के फ्रिबॉर्ग कैंटन के केर्जर्स में पोस्टबस में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की। हालांकि पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

5 लोग घायल

इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। घायलों में से 2 को मौके पर ही प्राथमिक इलाज मुहैया कराया गया। वहीं 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

शख्स ने खुद को लगाई आग

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने बस में खुद को आग लगा दी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि उस शख्स ने ऐसा क्यों किया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है और इसके पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। खुद को आग लगाने वाला शख्स भी मृतकों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *