पलामू में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या:सिर में गोली मारकर ली जान, दहशत फैलाने के लिए आसपास 5 राउंड फायरिंग भी की

पलामू में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या:सिर में गोली मारकर ली जान, दहशत फैलाने के लिए आसपास 5 राउंड फायरिंग भी की

पलामू में गुरुवार देर रात एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित पालिका बाजार में हुई। इस वारदात को तीन अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया और भाग निकले। मृतक की पहचान मेदिनीनगर के कांजी हाउस मोहल्ला निवासी समीर खलीफा उर्फ गुड्ड (36) के रूप में हुई है। घटना रात 10:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी अचानक पालिका बाजार के बरामदे में पहुंचे। उन्होंने समीर खलीफा को निशाना बनाते हुए सामने से उसके सिर में एक गोली मार दी। इलाके में मची अफरातफरी
अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए आसपास 5 राउंड फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के समय समीर खलीफा उर्फ गुड्ड के साथ इस्राइल आजाद उर्फ मिंटू और एक अन्य युवक भी मौजूद थे। अपराधियों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल समीर को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बैग का थोक व्यापारी भी था
समीर लंबे समय से जमीन का कारोबार कर रहा था और बैग का थोक व्यापार भी करता था। उसकी दो छोटी बच्चियां हैं। इधर, सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पलामू में गुरुवार देर रात एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित पालिका बाजार में हुई। इस वारदात को तीन अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया और भाग निकले। मृतक की पहचान मेदिनीनगर के कांजी हाउस मोहल्ला निवासी समीर खलीफा उर्फ गुड्ड (36) के रूप में हुई है। घटना रात 10:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी अचानक पालिका बाजार के बरामदे में पहुंचे। उन्होंने समीर खलीफा को निशाना बनाते हुए सामने से उसके सिर में एक गोली मार दी। इलाके में मची अफरातफरी
अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए आसपास 5 राउंड फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के समय समीर खलीफा उर्फ गुड्ड के साथ इस्राइल आजाद उर्फ मिंटू और एक अन्य युवक भी मौजूद थे। अपराधियों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल समीर को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बैग का थोक व्यापारी भी था
समीर लंबे समय से जमीन का कारोबार कर रहा था और बैग का थोक व्यापार भी करता था। उसकी दो छोटी बच्चियां हैं। इधर, सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *