झालावाड़ में राजस्थान विद्युत निगम के कर्मचारियों ने दीपावली से पहले बकाया भुगतान की मांग की है। मंगलवार को राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ ने ऊर्जा सचिव और डिस्कॉम्स अध्यक्ष के नाम अधीक्षण अभियंता, झालावाड़ वृत्त के जरिए ज्ञापन सौंपा। प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम सिंह शक्तावत, जिलाध्यक्ष शौकत अली और जिला महामंत्री गिरीश तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया। इसमें बोनस और अन्य लंबित भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग की गई। ज्ञापन में बोनस एवं एक्सग्रेसिया, यात्रा भत्ता बिल, मेडिकल बिल, इंसेंटिव, ओवरटाइम और नवनियुक्त कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने को कहा गया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहार के समय भुगतान नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी हो सकती है। पदाधिकारियों ने कहा कि विद्युत कर्मचारी उपभोक्ताओं को लगातार बिजली देने के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। संघ ने ऊर्जा सचिव और डिस्कॉम्स अध्यक्ष से संबंधित भुगतान जल्द जारी करने की मांग की। इस दौरान संग्राम सिंह झाला, भूपेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, नरोत्तम सेन, लोकेश गोचर, कमलेश राठौर और अरविंद सुथार सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

