हरियाणा के झज्जर में STF रोहतक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा हैरियर गाड़ी से करीब 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बहादुरगढ़-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल प्लाजा के पास एसटीएफ ने इस गाड़ी काे पकड़ा। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। गाड़ी में सवार कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, DSP शमशेर दहिया और इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया की अगुवाई में यह रेड की। सभी कारतूस 32 बोर और 315 बोर के है। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सिरसा के एक गन हाउस से कारतूस खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

