बेतिया में मुर्गा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार की रात पत्नी हाजरा खातून को गिरफ्तार किया है। महिला ने प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में नामजद आरोपी रुस्तम अंसारी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना मटियरिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मटियरिया थाना क्षेत्र के हौदा डुमरा निवासी हजरत अंसारी के बेटे इम्तियाज अंसारी (35) के रूप में हुई है। बीते शनिवार को इम्तियाज घर पर खाना खाने के बाद बाइक से मुर्गा खरीदने के लिए मेघौली चौक जा रहा था। इसी दौरान त्रिवेणी नहर रोड पर भोड़हा नदी के पास उन्हें गोली मार दी गई। घटना के बाद परिजनों को शुरुआत में लगा कि इम्तियाज की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जब शव को स्नान कराया जा रहा था, तब उनके सिर पर गहरा जख्म और कान के पास गोली का निशान दिखाई दिया। इसके बाद परिजन को हत्या की आशंका हुई। मृतक के पिता हजरत अंसारी ने पुलिस को सूचना देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गोली लगने से मौत की पुष्टि होने की बात सामने आई। आधार कार्ड में सुधार कराने के दौरान हुई थी मुलाकात मृतक के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका बेटा प्रदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। इसी बीच बहू हाजरा खातून के आधार कार्ड में सुधार कराना था। इसी सिलसिले में वो डीके सेरवा गांव निवासी रुस्तम अंसारी से मिली। बातचीत के दौरान धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। पिता के मुताबिक, दोनों को रामनगर के एक होटल में भी पकड़ा गया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों को अलग रहने और संबंध खत्म करने की हिदायत दी थी। इसी विवाद के बाद हाजरा खातून का मोबाइल फोन भी ले लिया गया था। पूछताछ में पत्नी ने जुर्म किया कबूल पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर सोमवार को हाजरा खातून को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने हत्या की साजिश में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में हाजरा ने बताया कि उसका प्रेमी रुस्तम उससे नाराज था। वह उसके पति को रास्ते से हटाना चाहता था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रुस्तम अंसारी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर समेत अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस कर रही फरार आरोपी की तलाश मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं पर जांच की है। मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे हत्याकांड की कड़ियों को जोड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बेतिया में मुर्गा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार की रात पत्नी हाजरा खातून को गिरफ्तार किया है। महिला ने प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में नामजद आरोपी रुस्तम अंसारी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना मटियरिया थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मटियरिया थाना क्षेत्र के हौदा डुमरा निवासी हजरत अंसारी के बेटे इम्तियाज अंसारी (35) के रूप में हुई है। बीते शनिवार को इम्तियाज घर पर खाना खाने के बाद बाइक से मुर्गा खरीदने के लिए मेघौली चौक जा रहा था। इसी दौरान त्रिवेणी नहर रोड पर भोड़हा नदी के पास उन्हें गोली मार दी गई। घटना के बाद परिजनों को शुरुआत में लगा कि इम्तियाज की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान जब शव को स्नान कराया जा रहा था, तब उनके सिर पर गहरा जख्म और कान के पास गोली का निशान दिखाई दिया। इसके बाद परिजन को हत्या की आशंका हुई। मृतक के पिता हजरत अंसारी ने पुलिस को सूचना देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गोली लगने से मौत की पुष्टि होने की बात सामने आई। आधार कार्ड में सुधार कराने के दौरान हुई थी मुलाकात मृतक के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका बेटा प्रदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। इसी बीच बहू हाजरा खातून के आधार कार्ड में सुधार कराना था। इसी सिलसिले में वो डीके सेरवा गांव निवासी रुस्तम अंसारी से मिली। बातचीत के दौरान धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। पिता के मुताबिक, दोनों को रामनगर के एक होटल में भी पकड़ा गया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों को अलग रहने और संबंध खत्म करने की हिदायत दी थी। इसी विवाद के बाद हाजरा खातून का मोबाइल फोन भी ले लिया गया था। पूछताछ में पत्नी ने जुर्म किया कबूल पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर सोमवार को हाजरा खातून को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने हत्या की साजिश में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में हाजरा ने बताया कि उसका प्रेमी रुस्तम उससे नाराज था। वह उसके पति को रास्ते से हटाना चाहता था। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रुस्तम अंसारी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर समेत अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस कर रही फरार आरोपी की तलाश मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं पर जांच की है। मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे हत्याकांड की कड़ियों को जोड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

