ऑकलैंड, तीन नवंबर न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अभ्यास सत्र के दौरान साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से टकराने से सिर में चोट लगने (कनकशन) के कारण भारत के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मंगलवार को बताया कि टिम सीफर्ट उनकी जगह लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की कि कॉनवे को जांच के लिए अस्पताल ले जाने के बाद ‘कनकशन’ का पता चला, जिसके कारण वह श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘कॉनवे को जांच के लिए अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग (ए एंड ई) में ले जाया गया, जहां ‘कलकशन’ की पुष्टि हुई। इस कारण वह कल भारत के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे।’’
यह टक्कर तब हुई जब दोनों खिलाड़ी श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान हवा में लहराते कैच को लेने की कोशिश कर रहे थे। सैंटनर ने पुष्टि की कि हेनरी ठीक हैं।उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है मैट को सिर में चोट लगी थी। वह ठीक लग रहा है, लेकिन डेव (कॉनवे) को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया है। वास्तव में वह टक्कर अच्छी नहीं लग रही थी।’’
सैंटनर ने संकेत दिया कि टीम में बैकअप बल्लेबाज के तौर पर टीम से जुड़ने वाले सीफर्ट पहले वनडे में कॉनवे की जगह लेंगे।उन्होंने कहा, ‘‘सीफर्ट के रूप में हमारी टीम में बैकअप बल्लेबाज है, इसलिए अगर डेव उपलब्ध नहीं है तो उन्हें उनकी जगह टीम में लिया जाएगा।’’
न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि टीम इस घटना को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सिर पर लगी चोट को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। हमने एहतियात के तौर पर एक बैकअप बल्लेबाज तैयार रखा है।लेकिन हम इस बात गौर करेंगे कि डेव की हालत कैसी रहती है। सच कहूं तो चोट देखने में अच्छी नहीं लग रही थी।’’
इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को मौके पर ही चिकित्सा सहायता दी गई और उनके सिर की चोटों का आकलन किया गया।दोनों खिलाड़ियों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी और श्रृंखला के बाकी मैचों में उनकी भागीदारी के बारे में उचित समय पर जानकारी दी जाएगी। भारत ने दोनों टीमों के बीच हाल ही में समाप्त हुई टी20 श्रृंखला 3-2 से जीती थी।
ऑकलैंड, तीन नवंबर न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अभ्यास सत्र के दौरान साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से टकराने से सिर में चोट लगने (कनकशन) के कारण भारत के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मंगलवार को बताया कि टिम सीफर्ट उनकी जगह लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की कि कॉनवे को जांच के लिए अस्पताल ले जाने के बाद ‘कनकशन’ का पता चला, जिसके कारण वह श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘कॉनवे को जांच के लिए अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग (ए एंड ई) में ले जाया गया, जहां ‘कलकशन’ की पुष्टि हुई। इस कारण वह कल भारत के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेल पाएंगे।’’
यह टक्कर तब हुई जब दोनों खिलाड़ी श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व ऑकलैंड के ईडन पार्क में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान हवा में लहराते कैच को लेने की कोशिश कर रहे थे। सैंटनर ने पुष्टि की कि हेनरी ठीक हैं।
उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है मैट को सिर में चोट लगी थी। वह ठीक लग रहा है, लेकिन डेव (कॉनवे) को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया है। वास्तव में वह टक्कर अच्छी नहीं लग रही थी।’’
सैंटनर ने संकेत दिया कि टीम में बैकअप बल्लेबाज के तौर पर टीम से जुड़ने वाले सीफर्ट पहले वनडे में कॉनवे की जगह लेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘सीफर्ट के रूप में हमारी टीम में बैकअप बल्लेबाज है, इसलिए अगर डेव उपलब्ध नहीं है तो उन्हें उनकी जगह टीम में लिया जाएगा।’’
न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि टीम इस घटना को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सिर पर लगी चोट को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। हमने एहतियात के तौर पर एक बैकअप बल्लेबाज तैयार रखा है।
लेकिन हम इस बात गौर करेंगे कि डेव की हालत कैसी रहती है। सच कहूं तो चोट देखने में अच्छी नहीं लग रही थी।’’
इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को मौके पर ही चिकित्सा सहायता दी गई और उनके सिर की चोटों का आकलन किया गया।दोनों खिलाड़ियों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी और श्रृंखला के बाकी मैचों में उनकी भागीदारी के बारे में उचित समय पर जानकारी दी जाएगी। भारत ने दोनों टीमों के बीच हाल ही में समाप्त हुई टी20 श्रृंखला 3-2 से जीती थी।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

