27 जिला परिषदों, 116 पंचायत समितियों में वोटिंग आज:CM के गृह जिले में सबसे ज्यादा उम्मीदवार; 1.06 करोड़ वोटर करेंगे 9094 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला

27 जिला परिषदों, 116 पंचायत समितियों में वोटिंग आज:CM के गृह जिले में सबसे ज्यादा उम्मीदवार; 1.06 करोड़ वोटर करेंगे 9094 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला

पंचायतीराज चुनावों के तीसरे फेज में आज 27 जिलों में वोटिंग है। 27 जिला परिषदों के 377 वार्डों और 116 पंचायत समितियों के 2119 वार्डों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिला परिषद के 377 वार्ड के लिए 1305 उम्मीदवार हैं, जबकि पंचायत समिति के 2119 वार्डों के लिए 7789 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीसरे फेज में 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 वोटर 9094 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करेंगे। इसके लिए 11,869 मतदान केंद्र (पोलिंग स्टेशन) बनाए गए हैं। सीएम के गृह जिले भरतपुर में सबसे ज्यादा उम्मीदवार जिला परिषद और पंचायत समिति उम्मीदवारों के मामले में सीएम भजनलाल शर्मा का गृह जिला भरतपुर टॉप पर है। भरतपुर में 19 वार्ड में जिला परिषद मेंबर के 91 उम्मीदवार हैं।जिला परिषद के वार्डों की संख्या सबसे ज्यादा दौसा और हनुमानगढ़ में 24-24 है। पंचायत समितियों में दौसा में सबसे ज्यादा 142 वार्ड हैं, जहां 474 उम्मीदवार हैं। भरतपुर में 98 पंचायत समिति वार्ड में चुनाव हो रहे हैं, वहां 696 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो तीसरे फेज में सबसे ज्यादा हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *