यूक्रेन में राहत केंद्र पर रूसी हमला, 24 की मौत:जेलेंस्की बोले- रूस तनाव कम करना नहीं चाहता; 5 दिन पहले रेलवे स्टेशन पर ड्रोन हमला हुआ था

यूक्रेन में राहत केंद्र पर रूसी हमला, 24 की मौत:जेलेंस्की बोले- रूस तनाव कम करना नहीं चाहता; 5 दिन पहले रेलवे स्टेशन पर ड्रोन हमला हुआ था

दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया में सोमवार को रूसी हवाई हमले में 24 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुताबिक, हमला कोमिशुवाखा बस्ती में हुआ। यहां एक स्कूल में राहत सामग्री बांटने का केंद्र चल रहा था और पास में ही शेल्टर था। जेलेंस्की ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि हमले में दो राहतकर्मी और चार पुलिसकर्मी भी मारे गए। उन्होंने इसे बेहद भयावह बताया। 29 अक्टूबर को यूक्रेन के तीसरे सबसे बड़े शहर द्नीप्रो के एक रेलवे स्टेशन पर ड्रोन हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई थी। हादसे की तस्वीरें… यूक्रेन में नागरिक ठिकानों पर बढ़े हमले रूस ने नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले बढ़ा दिए हैं। इनमें रिटेल चेन, लॉजिस्टिक्स ढांचा और रिहायशी इमारतें शामिल हैं। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब यूक्रेन में रूसी सेना को पिछले महीने रिकॉर्ड नुकसान हुआ। इस दौरान रूसी सेना ने कुछ इलाकों पर अपना कब्जा भी खोया। सितंबर में नागरिक मौतें 85% बढ़ीं UN की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में यूक्रेन में नागरिकों की मौतें 85% बढ़ीं। रूस के 2022 में पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद यह सितंबर का सबसे बड़ा आंकड़ा था। उस महीने हुए हमलों में आधे से ज्यादा नागरिक मौतों के लिए लंबी दूरी की मिसाइलें और ड्रोन जिम्मेदार थे। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… रूसी डीजल की पहली खेप अमेरिका रवाना:जहाज पर करीब 3 लाख बैरल डीजल लदा; देश में डीजल की कीमतें कम करना चाहते हैं ट्रम्प अमेरिका में डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रूस से करीब 3 लाख बैरल डीजल लेकर एक टैंकर अमेरिका के लिए रवाना हुआ है। जहाज 10 नवंबर को न्यूयॉर्क पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *