मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बोरवारा गांव में हुए संजय कुमार राय उर्फ सजय राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में नामजद एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला से थाने में घटनाक्रम को लेकर प्रारंभिक पूछताछ की गई। इसके बाद स्वास्थ्य जांच कराकर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान बोरवारा गांव निवासी हीरालाल राय उर्फ हीरा राय की पत्नी एवं मृतक की जेठस (जेठानी) सुनीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड के एक सप्ताह के अंदर यह कार्रवाई की। बताया जाता है कि बीते 27 अक्टूबर की रात संजय कुमार राय की बोरवारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता भाग्य नारायण राय ने बोचहां थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए 14 नामजद और चार से पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी थी। इधर, गिरफ्तारी के बाद महिला आरोपी को थाना लाकर पुलिस ने घटनाक्रम के संबंध में प्रारंभिक पूछताछ की। इसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार ने स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि संजय हत्याकांड में नामजद एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की गई है। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, कांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सघन छापेमारी जारी है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बोरवारा गांव में हुए संजय कुमार राय उर्फ सजय राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में नामजद एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला से थाने में घटनाक्रम को लेकर प्रारंभिक पूछताछ की गई। इसके बाद स्वास्थ्य जांच कराकर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान बोरवारा गांव निवासी हीरालाल राय उर्फ हीरा राय की पत्नी एवं मृतक की जेठस (जेठानी) सुनीता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड के एक सप्ताह के अंदर यह कार्रवाई की। बताया जाता है कि बीते 27 अक्टूबर की रात संजय कुमार राय की बोरवारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता भाग्य नारायण राय ने बोचहां थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए 14 नामजद और चार से पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी थी। इधर, गिरफ्तारी के बाद महिला आरोपी को थाना लाकर पुलिस ने घटनाक्रम के संबंध में प्रारंभिक पूछताछ की। इसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार ने स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि संजय हत्याकांड में नामजद एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की गई है। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, कांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सघन छापेमारी जारी है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।

