बांका-3 नवंबर को रोजगार कैंप, 9 पदों पर भर्ती:नोजल मैन, गार्ड, ड्राइवर और अकाउंटेंट के पद; 8 से 15 हजार रुपए वेतन

बांका-3 नवंबर को रोजगार कैंप, 9 पदों पर भर्ती:नोजल मैन, गार्ड, ड्राइवर और अकाउंटेंट के पद; 8 से 15 हजार रुपए वेतन

बांका के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 3 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें श्रीकृष्णा फ्यूल मार्ट, बांका की ओर से विभिन्न पदों पर कुल नौ अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला नियोजनालय के अनुसार, कैंप में नोजल मैन के छह, गार्ड का एक, ड्राइवर का एक और अकाउंटेंट का एक पद शामिल है। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और वेतन निर्धारित किया गया है। 8 से 15 हजार रुपए तक वेतन नोजल मैन पद के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 9 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। गार्ड पद के लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों को 8 से 9 हजार रुपए और ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास व वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों को 10 से 12 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। अकाउंटेंट पद के लिए स्नातक के साथ टैली, डीसीए और एमएस ऑफिस की जानकारी जरूरी है। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 15 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। सभी पदों के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कैंप रोजगार कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस, तेलिया, बांका में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के अंकपत्र, आधार कार्ड और रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य है। कैंप में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। जिला नियोजनालय ने युवक-युवतियों से रोजगार कैंप का लाभ उठाने की अपील की है। बांका के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 3 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें श्रीकृष्णा फ्यूल मार्ट, बांका की ओर से विभिन्न पदों पर कुल नौ अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला नियोजनालय के अनुसार, कैंप में नोजल मैन के छह, गार्ड का एक, ड्राइवर का एक और अकाउंटेंट का एक पद शामिल है। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और वेतन निर्धारित किया गया है। 8 से 15 हजार रुपए तक वेतन नोजल मैन पद के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 9 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। गार्ड पद के लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों को 8 से 9 हजार रुपए और ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास व वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों को 10 से 12 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। अकाउंटेंट पद के लिए स्नातक के साथ टैली, डीसीए और एमएस ऑफिस की जानकारी जरूरी है। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 15 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। सभी पदों के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कैंप रोजगार कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस, तेलिया, बांका में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के अंकपत्र, आधार कार्ड और रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य है। कैंप में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। जिला नियोजनालय ने युवक-युवतियों से रोजगार कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *