गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगोदर-सरिया रोड पर दोन्दलो गांव के पास सोमवार को बालू लोडेड ट्रैक्टर और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 13 वर्षीय मोहित रविदास की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में अनिता देवी, रीना देवी और रश्मि देवी शामिल हैं। ट्रैक्टर सरिया से बगोदर की तरफ आ रहा था हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बालू लोड ट्रैक्टर सरिया की ओर से बगोदर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोन्दलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े टेंपो में ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के वक्त मोहित रविदास टेंपो पर बैठने जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहित उछलकर सड़क किनारे स्थित खेत में जा गिरा। वहीं, टेंपो के पास मौजूद अनिता देवी, रीना देवी और रश्मि देवी भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। दो महिलाएं हुईं घायल लोगों ने सभी घायलों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मोहित रविदास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल अनिता देवी और रीना देवी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। तीसरी घायल रश्मि देवी का भी उपचार किया गया। गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगोदर-सरिया रोड पर दोन्दलो गांव के पास सोमवार को बालू लोडेड ट्रैक्टर और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 13 वर्षीय मोहित रविदास की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में अनिता देवी, रीना देवी और रश्मि देवी शामिल हैं। ट्रैक्टर सरिया से बगोदर की तरफ आ रहा था हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बालू लोड ट्रैक्टर सरिया की ओर से बगोदर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोन्दलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े टेंपो में ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के वक्त मोहित रविदास टेंपो पर बैठने जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहित उछलकर सड़क किनारे स्थित खेत में जा गिरा। वहीं, टेंपो के पास मौजूद अनिता देवी, रीना देवी और रश्मि देवी भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। दो महिलाएं हुईं घायल लोगों ने सभी घायलों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मोहित रविदास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल अनिता देवी और रीना देवी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। तीसरी घायल रश्मि देवी का भी उपचार किया गया।

