बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अनंत सिंह की विधायकी संकट में; मुजफ्फरपुर में ब्लास्ट; पटना के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है। यहां पीएनजी पाइप लाइन में रिसाव के बाद ब्लास्ट है। इस हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई है, 4 लोग घायल है। जदयू से निकाले गए अनंत सिंह की विधायकी खतरे में है। विधानसभा स्पीकर ने नोटिस भेजकर 7 दिनों में अनंत सिंह से जवाब मांगा है। वहीं पटना के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1- PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, युवक के सिर के चिथड़े उड़े मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया। शहर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार को करीब 12 बजे हादसा हुआ। जिसमें एक युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए, जबकि 4 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान निवास सिंह के रूप में हुई है। निवास सिंह कोचिंग संचालक थे। समान खरीदने स्कूटी जा रहे थे, इसी दौरान वो हादसे के शिकार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘जीते तो लोकतंत्र जीता-हारे तो लोकतंत्र खतरे में’ भागलपुर में नितिन नवीन में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘आप जीतते हैं तो लोकतंत्र जीता, लेकिन आप हार गए तो लोकतंत्र खतरे में हैं। SIR के बाद आप कर्नाटक में जीते तो सब सही, लेकिन बिहार में हारे तो वोट चोरी के नारे लगाने लगे।’ मैं कहना चाहता हूं कि अगर आपलोग समय रहते नहीं जागे तो आने वाले दिनों में विपक्ष की कुर्सी भी नहीं बचेगी।’ पूरी खबर पढ़ें 3.वैशाली- 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट के आरोपी का एनकाउंटर
वैशाली में पुलिस-STF के साथ लूट, आर्म्स एक्ट के आरोपी की मुठभेड़ हुई। जिले के सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौर में रविवार देर रात एनकाउंटर में आरोपी को गोली लगी है। समस्तीपुर में 2 साल पहले हुए 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट के आरोपी राजनंदन को पुलिस और STF पकड़ने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, जवाब में पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर फायरिंग की। इस दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पूरी खबर पढ़ें
4. अनंत सिंह की जा सकती है विधायकी:स्पीकर ने 7 दिन में मांगा जवाब छोटी बेटी की शादी में व्यस्त मोकामा के विधायक अनंत सिंह को बिहार विधानसभा की ओर से नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भेजा गया है. विधानसभा सचिव संजय कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के निर्देश पर यह नोटिस जारी किया है। अनंत सिंह को 7 दिनों के अंदर अपना जवाब देने को कहा गया है। सोमवार को अनंत सिंह ने विधानसभा का नोटिस प्राप्त कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा पटना में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित गणपति होटल में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान होटल से 4 महिलाओं और 3 पुरुषों को पकड़ा गया। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने की बात सामने आई है। मौके से एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 6. इंस्टाग्राम पर प्यार, नाबालिग से शादी,अब फंदे से लटका मिला मुजफ्फरपुर में प्रेम संबंध, शादी और कानूनी विवाद के बाद 22 साल के लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अलीनेउरा पंचायत के छेगन नेउरा गांव के रहने वाले इंद्रजीत कुमार का शव शनिवार सुबह घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें 7.निर्दलीय MLC की बीजेपी में वापसी पर NDA में घमासान बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए के दो प्रमुख घटक दलों JDU और BJP के बीच तनाव बढ़ गया है। सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राहुल राज और तिरहुत स्नातक से जीते निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर जदयू ने सवाल खड़े किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8.भोजपुर- मां ने प्रेमी से करवाई बेटे की हत्या भोजपुर के तरारी में एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या करा दी। वारदात के दौरान नाबालिग की मां घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी, लेकिन उसके कहने पर ही प्रेमी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के बेटे की हत्या कर दी थी। नाबालिग की पहचान 14 साल के मोहित राज के रूप में हुई है। उसकी लाश 28 अक्टूबर को करथ-दुर्गपुर गांव के पास बरामद की गई थी। पूरी खबर पढ़ें 9. दरभंगा में 2 कमरों का 74 साल पुराना स्कूल दरभंगा के सदर प्रखंड के भालपट्टी में कन्या प्राइमरी स्कूल की स्थापना साल 1952 में हुई थी। करीब 74 साल पुराने इस स्कूल में आज भी बच्चे बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इस स्कूल का संचालन महज दो कमरों में हो रहा है। कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल कैंपस के बाहर पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें 10. सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा
बिहार के सभी जिलों में मौसम रहेगा सामान्य, अगले 1 हफ्ते तक दिन में लोगों को महसूस होगी उमस, इसके अलावा सुबह शाम लगेगी हल्की ठंड रहेगी। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है। यहां पीएनजी पाइप लाइन में रिसाव के बाद ब्लास्ट है। इस हादसे में 1 शख्स की मौत हो गई है, 4 लोग घायल है। जदयू से निकाले गए अनंत सिंह की विधायकी खतरे में है। विधानसभा स्पीकर ने नोटिस भेजकर 7 दिनों में अनंत सिंह से जवाब मांगा है। वहीं पटना के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1- PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट, युवक के सिर के चिथड़े उड़े मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया। शहर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार को करीब 12 बजे हादसा हुआ। जिसमें एक युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए, जबकि 4 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान निवास सिंह के रूप में हुई है। निवास सिंह कोचिंग संचालक थे। समान खरीदने स्कूटी जा रहे थे, इसी दौरान वो हादसे के शिकार हो गए। पूरी खबर पढ़ें 2. ‘जीते तो लोकतंत्र जीता-हारे तो लोकतंत्र खतरे में’ भागलपुर में नितिन नवीन में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘आप जीतते हैं तो लोकतंत्र जीता, लेकिन आप हार गए तो लोकतंत्र खतरे में हैं। SIR के बाद आप कर्नाटक में जीते तो सब सही, लेकिन बिहार में हारे तो वोट चोरी के नारे लगाने लगे।’ मैं कहना चाहता हूं कि अगर आपलोग समय रहते नहीं जागे तो आने वाले दिनों में विपक्ष की कुर्सी भी नहीं बचेगी।’ पूरी खबर पढ़ें 3.वैशाली- 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट के आरोपी का एनकाउंटर
वैशाली में पुलिस-STF के साथ लूट, आर्म्स एक्ट के आरोपी की मुठभेड़ हुई। जिले के सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौर में रविवार देर रात एनकाउंटर में आरोपी को गोली लगी है। समस्तीपुर में 2 साल पहले हुए 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट के आरोपी राजनंदन को पुलिस और STF पकड़ने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, जवाब में पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर फायरिंग की। इस दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पूरी खबर पढ़ें
4. अनंत सिंह की जा सकती है विधायकी:स्पीकर ने 7 दिन में मांगा जवाब छोटी बेटी की शादी में व्यस्त मोकामा के विधायक अनंत सिंह को बिहार विधानसभा की ओर से नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भेजा गया है. विधानसभा सचिव संजय कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के निर्देश पर यह नोटिस जारी किया है। अनंत सिंह को 7 दिनों के अंदर अपना जवाब देने को कहा गया है। सोमवार को अनंत सिंह ने विधानसभा का नोटिस प्राप्त कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा पटना में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित गणपति होटल में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान होटल से 4 महिलाओं और 3 पुरुषों को पकड़ा गया। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने की बात सामने आई है। मौके से एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 6. इंस्टाग्राम पर प्यार, नाबालिग से शादी,अब फंदे से लटका मिला मुजफ्फरपुर में प्रेम संबंध, शादी और कानूनी विवाद के बाद 22 साल के लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अलीनेउरा पंचायत के छेगन नेउरा गांव के रहने वाले इंद्रजीत कुमार का शव शनिवार सुबह घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें 7.निर्दलीय MLC की बीजेपी में वापसी पर NDA में घमासान बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए के दो प्रमुख घटक दलों JDU और BJP के बीच तनाव बढ़ गया है। सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राहुल राज और तिरहुत स्नातक से जीते निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर जदयू ने सवाल खड़े किए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8.भोजपुर- मां ने प्रेमी से करवाई बेटे की हत्या भोजपुर के तरारी में एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या करा दी। वारदात के दौरान नाबालिग की मां घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी, लेकिन उसके कहने पर ही प्रेमी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के बेटे की हत्या कर दी थी। नाबालिग की पहचान 14 साल के मोहित राज के रूप में हुई है। उसकी लाश 28 अक्टूबर को करथ-दुर्गपुर गांव के पास बरामद की गई थी। पूरी खबर पढ़ें 9. दरभंगा में 2 कमरों का 74 साल पुराना स्कूल दरभंगा के सदर प्रखंड के भालपट्टी में कन्या प्राइमरी स्कूल की स्थापना साल 1952 में हुई थी। करीब 74 साल पुराने इस स्कूल में आज भी बच्चे बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इस स्कूल का संचालन महज दो कमरों में हो रहा है। कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल कैंपस के बाहर पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें 10. सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा
बिहार के सभी जिलों में मौसम रहेगा सामान्य, अगले 1 हफ्ते तक दिन में लोगों को महसूस होगी उमस, इसके अलावा सुबह शाम लगेगी हल्की ठंड रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *