गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान तलवार और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों की पहचान मोहम्मद आलम के 40 वर्षीय बेटे लाल मोहम्मद, कुश मोहम्मद की 35 वर्षीय पत्नी रेहाना खातून और मोहम्मद आलम के 36 वर्षीय बेटे ताज मोहम्मद के रूप में हुई है। बीच-बचाव करने आए लोग भी हमले की चपेट में आए घायलों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। इसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में तलवार और लाठी-डंडे थे। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए लोग भी इसकी चपेट में आ गए। सदर अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। एक घायल को काफी ज्यादा चोट आई है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान तलवार और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों की पहचान मोहम्मद आलम के 40 वर्षीय बेटे लाल मोहम्मद, कुश मोहम्मद की 35 वर्षीय पत्नी रेहाना खातून और मोहम्मद आलम के 36 वर्षीय बेटे ताज मोहम्मद के रूप में हुई है। बीच-बचाव करने आए लोग भी हमले की चपेट में आए घायलों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। इसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में तलवार और लाठी-डंडे थे। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए लोग भी इसकी चपेट में आ गए। सदर अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। एक घायल को काफी ज्यादा चोट आई है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

