बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने पर बॉम्बे हाईकोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी है। उन्होंने अदालत को भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसे किसी राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। इस मामले में अदालत ने अभिनेता को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि वे भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि अमरीकी नागरिक हैं और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्डधारक होने के नाते उन्हें भारतीय नागरिकों की तरह राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने का अधिकार नहीं है।
42 वर्षीय इमरान खान को 10 अक्टूबर को मुंबई में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। इसके बाद विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने उन्हें देश छोड़ने का नोटिस जारी किया था। इसी नोटिस को चुनौती देते हुए अभिनेता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
नोट… खबर अपडेट हो रही है।

