बांका के टाउन थाना क्षेत्र के पीबीएस कॉलेज स्थित झिरवा के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगतपुर निवासी महेश यादव के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… रविवार रात घर से निकला, वापस नहीं लौटा मृतक के दादा रोशन यादव ने बताया कि मुकेश उनके साथ ही घर में रहता था। रविवार रात वह अपने चाचा से बाहर जाने की बात कहकर निकला था और गेट बंद करने को कहा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। झिरवा के पास मिला शव, परिजनों ने की पहचान खोजबीन के दौरान परिजनों को झिरवा के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान मुकेश के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल के आसपास वाहन के चक्के के निशान भी मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुकेश मैट्रिक पास करने के बाद घर पर ही रह रहा था। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका के टाउन थाना क्षेत्र के पीबीएस कॉलेज स्थित झिरवा के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे 18 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगतपुर निवासी महेश यादव के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… रविवार रात घर से निकला, वापस नहीं लौटा मृतक के दादा रोशन यादव ने बताया कि मुकेश उनके साथ ही घर में रहता था। रविवार रात वह अपने चाचा से बाहर जाने की बात कहकर निकला था और गेट बंद करने को कहा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। झिरवा के पास मिला शव, परिजनों ने की पहचान खोजबीन के दौरान परिजनों को झिरवा के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान मुकेश के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल के आसपास वाहन के चक्के के निशान भी मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुकेश मैट्रिक पास करने के बाद घर पर ही रह रहा था। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

