वाराणसी में ‘सुनो मैं प्रेमचंद’ कार्यक्रम:जया टंडन ने ‘माता का हृदय’ कहानी का भावपूर्ण किया पाठ

वाराणसी में ‘सुनो मैं प्रेमचंद’ कार्यक्रम:जया टंडन ने ‘माता का हृदय’ कहानी का भावपूर्ण किया पाठ

वाराणसी में जिला प्रशासन की प्रेरणा से प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट, लमही की ओर से आयोजित ‘सुनो मैं प्रेमचंद’ कार्यक्रम के 2085वें दिवस पर प्रसिद्ध कवयित्री जया टंडन ने प्रेमचंद की कहानी ‘माता का हृदय’ का पाठ किया। इस दौरान कहानी के साहित्यिक और मानवीय पक्षों पर चर्चा की गई। ट्रस्ट के संरक्षक प्रो. श्रद्धानंद, डॉ. राम सुधार सिंह, निदेशक राजीव गोंड और प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने जया टंडन को सम्मानित किया। प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि प्रेमचंद की कहानी ‘माता का हृदय’ ममता और त्याग की भावपूर्ण कथा है। इसमें द्वेष की अग्नि भी वात्सल्य की शीतलता में बदल जाती है। मातृत्व की करुणा हर प्रतिकार और कटुता से परे होती है। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *