Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के Shah Rukh Khan का 61वां Birthday, TV शो Fauji से शुरू हुआ था सफर

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के Shah Rukh Khan का 61वां Birthday, TV शो Fauji से शुरू हुआ था सफर

फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान आज यानी की 02 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह मुकाम पाने के लिए शाहरुख खान ने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया। अभिनेता शाहरुख का फिल्मी करियर करीब 3 दशकों से ज्यादा लंबा है। लेकिन आज भी उनके काम करने की भूख और एनर्जी पहले की तरह ही है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता शाहरुख खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

दिल्ली में 02 नवंबर 1965 को शाहरुख खान का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम ताज मोहम्मद खान और मां का नाम लतीफ फातिमा खान था। शाहरुख खान के अभिनेता बनने से पहले ही उनके माता-पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

दूरदर्शन से की शुरूआत

शाहरुख खान के अपने करियर की शुरूआत छोटे पर्दे पर सीरियल ‘फौजी’ से की थी। साल 1989 में आए इस सीरियर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके अलावा शाहरुख खान और भी शोज में एक्टिंग करते थे। उन्होंने ‘उम्मीद’, ‘अहमक’, ‘दिल दरिया’, ‘दूसरा केवल’, ‘वागले की दुनिया’ और ‘सर्कस’ जैसे शोज में भी शामिल हैं।

फिल्मी सफर

टीवी इंडस्ट्री में करीब 3-4 साल काम करने के बाद शाहरुख खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। इस दौरान शाहरुख को अभिनेत्री हेमा मालिनी की फिल्म ‘दिल आशना है’ में काम करने का मौका मिला। हालांकि अभिनेता की साल 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख ने ऋषि कपूर और दिव्या भारती संग काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और और इस फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था।

हालांकि अभिनेता ने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। लेकिन 90 का दशक शाहरुख खान के नाम रहा। फिल्म दीवाना के बाद उन्होंने 90 के दशक में ‘डर’, ‘करण अर्जुन’, ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘परदेस’, ‘यस बॉस’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों के जरिए शाहरुख ने खुद को बतौर स्टार स्थापित किया। इनमें से फिल्म ‘करण-अर्जुन’, ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘कुछ कुछ होता है’ उनकी शुरूआती करियर की बेहतरीन और यादगार फिल्मों के रूप में जानी जाती हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार बने शाहरुख खान

साल 2010 में शाहरुख खान ने फिल्म ‘मोहब्बतें’ के जरिए दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद वह ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘देवदास’, ‘वीर जारा’, ‘कल हो ना हो’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी शानदार फिल्में दी हैं। इसके बाद अभिनेता ने ‘जब तक है जान’, ‘दिलवाले’, ‘डॉन 2’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘रईस’ और ‘डियर जिंदगी’ जैसी फिल्में कीं। हालांकि साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ डिजास्टर साबित हुई।

हालांकि साल 2023 से शाहरुख खान ने फिल्म ‘पठान’ से दमदार कमबैक किया। फिर 2023 में ही सितंबर में आई ‘जवान’ ने भी कमाल की कमाई की थी। अब शाहरुख खान तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे। जोकि 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *