पति संजय गुप्ता की मौत पर पत्नी अनुराधा का छलका दर्द, बोलीं- वह मेरे टॉम और मैं उनकी क्वीन थीं

पति संजय गुप्ता की मौत पर पत्नी अनुराधा का छलका दर्द, बोलीं- वह मेरे टॉम और मैं उनकी क्वीन थीं

Sanjay Gupta Wife Emotional Post On Late Husband: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) का शुक्रवार 30 अक्टूबर को अचानक निधन हो गया था। संजय गुप्ता अपने घर में गिर गए थे जिस कारण उनके सिर में चोट आई और वहीं उनकी मौत हो गई। उनके निधन के बाद 31 अक्टूबर को अजय देवगन, संजय दत्त, फराह खान और अभिषेक बच्चन जैसे तमाम बड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी थी। अब दिवंगत निर्देशक की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता ने अपने पति को याद करते हुए एक बेहद भावुक और मार्मिक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संजय गुप्ता की पत्नी ने पति के निधन के बाद क्या पोस्ट किया?

संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इस इमोशनल नोट में संजय गुप्ता के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद किया है। उन्होंने बड़े ही प्यारे अंदाज में लिखा कि वह खुद को उनकी ‘क्वीन’ मानती थीं, जबकि संजय उनके ‘टॉम’ थे जो हमेशा उनके अंदर के ‘जेरी’ को परेशान करते रहते थे।

Sanjay Gupta Wife Emotional Post On Late Husband
संजय गुप्ता की पत्नी ने किया पोस्ट

पति को याद करते हुए अनुराधा ने लिखा, “सबसे महान कहानीकार जिन्हें मैं जानती थी। इस पूरे ब्रह्मांड में सबसे अच्छे पिता। सबसे… सबसे ज़्यादा दरियादिल आदमी। वो आदमी जिसने मुझे एक ऑमलेट खिलाकर लुभाया था। सबसे अच्छा जो तुमने कभी खाया हो।”

अनुराधा ने आगे बताया कि संजय एक ऐसे इंसान थे जो राजा की तरह जिंदगी जीते थे और उनका दिल बहुत बड़ा था। उनके मुताबिक, संजय इंडस्ट्री के लिए बहुत नरम दिल इंसान थे, जिन्होंने कभी किसी के लिए मन में कोई कड़वाहट या नाराजगी नहीं रखी। वह सच्चे मायनों में ‘यारों के यार’ और एक बेहतरीन होस्ट थे। उन्होंने लिखा कि इस इंसान के लिए शब्द सचमुच कम पड़ जाते हैं। अनुराधा ने उन्हें ‘गुप्तेश्वर’ कहकर संबोधित करते हुए कहा कि वह उनके साथ कई और साल बिताना चाहती थीं, लेकिन फिलहाल उन्हें इस सच्चाई के साथ जीना होगा। आखिर में उन्होंने अपने पति को ‘आई लव यू’ कहते हुए अलविदा कहा।

तीन दशक लंबा रहा शानदार करियर, घर में हुए हादसे ने छीनी जिंदगी

बता दें, पुलिस के अनुसार, संजय गुप्ता मुंबई स्थित अपने घर में गलती से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। अगली सुबह परिवार को इस दुर्घटना का पता चला। जब उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्सोवा पुलिस स्टेशन ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी, और परिवार ने भी किसी तरह के शक या शिकायत से इनकार किया था।

संजय गुप्ता ने अपने तीन दशक लंबे फिल्मी करियर में भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 1994 में फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ से अपने directorial career की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘कांटे’ (अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी स्टारर) ने उनके करियर को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इसके अलावा ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘जज्बा’, ‘मुंबई सागा’ और ऋतिक रोशन स्टारर ‘काबिल’ जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। उनके यूं अचानक चले जाने से पूरा बॉलीवुड और उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *