Stock Market: क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट से उछला मार्केट, सेंसेक्स 800 पॉइंट ऊपर, जानिए किन शेयरों में आई तेजी

Stock Market: क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट से उछला मार्केट, सेंसेक्स 800 पॉइंट ऊपर, जानिए किन शेयरों में आई तेजी

भारतीय शेयर बाजार आज भारी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 719 अंक की बढ़त के साथ 75,178.24 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 36 मिनट पर सेंसेक्स 1.17 फीसदी या 874 अंक की बढ़त के साथ 75,353 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.17 फीसदी या 267 अंक की बढ़त के साथ 23,319 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

ऑयल एंड गैस शेयरों में आई तेजी

शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स 3.57 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। निफ्टी सीमेंट में 1.64 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी केमिकल्स 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.92 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.10 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.92 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.21 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.62 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 1.05 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *