दरभंगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन चुनाव:रणधीर कुमार अध्यक्ष और अरुण कुमार चौधरी सचिव निर्वाचित; कई पुराने पदाधिकारी हारे

दरभंगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन चुनाव:रणधीर कुमार अध्यक्ष और अरुण कुमार चौधरी सचिव निर्वाचित; कई पुराने पदाधिकारी हारे

दरभंगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के त्रैवार्षिक चुनाव सत्र 2027-30 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार के चुनाव में मतदाताओं ने पुराने चेहरों को दरकिनार करते हुए नई टीम पर भरोसा जताया है। कई पुराने पदाधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा, जबकि नए चेहरों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद पर रणधीर कुमार, उपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, अरुण कुमार चौधरी सचिव और संजय कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा भोगेंद्र झा, गोपाल कुमार मिश्र, बैद्यनाथ झा और मंसूर आलम ने भी अलग-अलग पदों पर जीत दर्ज की है। 18 प्रखंड के दवा कारोबारियों ने डाले वोट सीएम साइंस कॉलेज और टाउन हॉल के पास रविवार को होटल कृष्णा रेजिडेंसी में मतदान और मतगणना की व्यवस्था की गई थी। जिले के सभी 18 प्रखंडों से दवा व्यवसायी मतदान करने पहुंचे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान निर्धारित था, लेकिन मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय से आगे तक चली। दो अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए थे। पूरे परिसर में पुलिस की व्यवस्था भी की गई थी। दिनभर उत्सवी माहौल में दवा व्यवसायी कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे। बीच-बीच में हल्की नोकझोंक और हंगामे की स्थिति भी बनी, लेकिन मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। चुनाव में करीब 1170 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 17 प्रत्याशी अलग-अलग पदों के लिए चुनाव मैदान में थे, जबकि दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। देर रात मतगणना पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जीत के बाद मां श्यामा माई के दरबार पहुंचे नवनिर्वाचित पदाधिकारी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर, अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी मां श्यामा माई के दरबार पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और दवा व्यवसायियों के हित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया। संगठन के हर साथी के साथ खड़ा रहूंगा : रणधीर कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणधीर कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने संगठन के लिए जो संकल्प और एजेंडा को लेकर अभियान चलाया था, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। संगठन के साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे। किसी भी साथी को समस्या होगी तो उसके समाधान के लिए काम करेंगे। पिछली बार भी उन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा था। इस बार साथियों ने उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। तीन हजार केमिस्टों की जिम्मेदारी मिली है : अरुण कुमार चौधरी नवनिर्वाचित सचिव अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि पूरे जिले के करीब तीन हजार केमिस्टों की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वे सभी साथियों के सहयोग से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ इसका निर्वहन करेंगे। केमिस्टों के हितों की रक्षा करना संगठन का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य जिले के केमिस्टों के बीच एकजुटता कायम करना, दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा करना और दवा व्यवसाय से जुड़े आवश्यक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके अलावा लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना तथा व्यवसायियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना भी संगठन की प्राथमिकता है। तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए चुनी गई नई टीम के सामने संगठन को मजबूत बनाने और दवा व्यवसायियों के विश्वास पर खरा उतरने की चुनौती होगी। दरभंगा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के त्रैवार्षिक चुनाव सत्र 2027-30 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार के चुनाव में मतदाताओं ने पुराने चेहरों को दरकिनार करते हुए नई टीम पर भरोसा जताया है। कई पुराने पदाधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा, जबकि नए चेहरों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष पद पर रणधीर कुमार, उपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, अरुण कुमार चौधरी सचिव और संजय कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा भोगेंद्र झा, गोपाल कुमार मिश्र, बैद्यनाथ झा और मंसूर आलम ने भी अलग-अलग पदों पर जीत दर्ज की है। 18 प्रखंड के दवा कारोबारियों ने डाले वोट सीएम साइंस कॉलेज और टाउन हॉल के पास रविवार को होटल कृष्णा रेजिडेंसी में मतदान और मतगणना की व्यवस्था की गई थी। जिले के सभी 18 प्रखंडों से दवा व्यवसायी मतदान करने पहुंचे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान निर्धारित था, लेकिन मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय से आगे तक चली। दो अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए थे। पूरे परिसर में पुलिस की व्यवस्था भी की गई थी। दिनभर उत्सवी माहौल में दवा व्यवसायी कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे। बीच-बीच में हल्की नोकझोंक और हंगामे की स्थिति भी बनी, लेकिन मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। चुनाव में करीब 1170 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 17 प्रत्याशी अलग-अलग पदों के लिए चुनाव मैदान में थे, जबकि दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। देर रात मतगणना पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जीत के बाद मां श्यामा माई के दरबार पहुंचे नवनिर्वाचित पदाधिकारी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर, अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी मां श्यामा माई के दरबार पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और दवा व्यवसायियों के हित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया। संगठन के हर साथी के साथ खड़ा रहूंगा : रणधीर कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणधीर कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने संगठन के लिए जो संकल्प और एजेंडा को लेकर अभियान चलाया था, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। संगठन के साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे। किसी भी साथी को समस्या होगी तो उसके समाधान के लिए काम करेंगे। पिछली बार भी उन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा था। इस बार साथियों ने उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। तीन हजार केमिस्टों की जिम्मेदारी मिली है : अरुण कुमार चौधरी नवनिर्वाचित सचिव अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि पूरे जिले के करीब तीन हजार केमिस्टों की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वे सभी साथियों के सहयोग से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ इसका निर्वहन करेंगे। केमिस्टों के हितों की रक्षा करना संगठन का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य जिले के केमिस्टों के बीच एकजुटता कायम करना, दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा करना और दवा व्यवसाय से जुड़े आवश्यक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके अलावा लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना तथा व्यवसायियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना भी संगठन की प्राथमिकता है। तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए चुनी गई नई टीम के सामने संगठन को मजबूत बनाने और दवा व्यवसायियों के विश्वास पर खरा उतरने की चुनौती होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *