गुरदासपुर जिले में पराली और फसली अवशेष जलाने की घटनाओं को पूरी तरह रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त मोड में आ गया है। डिप्टी कमिश्नर (DC) आदित्य उप्पल के निर्देशों पर प्रशासनिक अधिकारियों और विभागों की संयुक्त टीमें गांवों में लगातार पेट्रोलिंग (गश्त) कर रही हैं।
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) गुरप्रीत सिंह गिल ने धारीवाल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान कृषि विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने खेतों में जाकर निगरानी की और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर ही बुझाई गई आग, फायर ब्रिगेड की ली गई मदद गश्त के दौरान गांव कल्याणपुर में पराली में लगी आग को प्रशासन की टीम ने मौके पर ही बुझाया। कुछ स्थानों पर आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की भी मदद ली गई ताकि प्रदूषण को फैलने से रोका जा सके। जागरूकता के साथ कानूनी कार्रवाई भी जारी
एडीसी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि प्रशासन पराली न जलाने के प्रति किसानों को जागरूक कर रहा है, लेकिन इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती भी बरती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पराली जलाने के मामलों में संबंधित लोगों पर एफआईआर (पर्चे) दर्ज किए गए हैं और पूरे जिले में लगातार गश्त व निगरानी जारी रहेगी।

