कस्टडी से कूदकर भागा आरोपी…ब्रिज से नीचे गिरा:नागपुर से पकड़कर उज्जैन ला रही थी पुलिस; दोहरे हत्याकांड में 19वीं गिरफ्तारी

कस्टडी से कूदकर भागा आरोपी…ब्रिज से नीचे गिरा:नागपुर से पकड़कर उज्जैन ला रही थी पुलिस; दोहरे हत्याकांड में 19वीं गिरफ्तारी

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को 19वें आरोपी रोहित पासी को नागपुर से गिरफ्तार किया। उसे उज्जैन लाते समय गरोठ बायपास के पास नागझिरी इलाके में पुलिस वाहन खराब हो गया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी वाहन से कूदकर भागने लगा। पीछा करने पर वह ब्रिज से नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस उसे रविवार रात करीब 8:30 बजे इलाज के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है। वाहन खराब होने पर मैकेनिक का इंतजार कर रही थी पुलिस पुलिस के मुताबिक, नागपुर से आरोपी को लेकर उज्जैन लौट रही टीम का वाहन गरोठ बायपास के पास नागझिरी इलाके में खराब हो गया था। पुलिसकर्मी मैकेनिक का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रोहित वाहन से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया। भागते हुए वह ब्रिज पर पहुंचा और नीचे गिर गया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस उसे इलाज के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची। नागपुर में छिपा था आरोपी नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि पुलिस को रोहित पासी के नागपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी। आरोपी राकेश पासी का बेटा है और उज्जैन की जबरन कॉलोनी का निवासी है। एसपी के निर्देश पर क्राइम टीम और नीलगंगा थाना पुलिस की संयुक्त टीम नागपुर पहुंची थी। वहां से रोहित को हिरासत में लेकर टीम उज्जैन के लिए रवाना हुई थी। 18 जुलाई को हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की रात नीलगंगा चौराहे के पास पासी और गोरकर परिवारों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद हुए हमले में गोली लगने से लोकेश गोरकर की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके भाई जय गोरकर ने 19 जुलाई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। रोहित पासी की गिरफ्तारी के बाद यह संख्या 19 हो गई है। मामले में चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *