खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में रविवार शाम स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डुमरिया खुर्द गांव के पास जीएन बांध के किनारे हुआ। तीनों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो जीएन बांध के किनारे जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया मृतक की पहचान डुमरिया खुर्द निवासी प्रेम प्रकाश राय उर्फ कारे राय (42) के रूप में हुई है। घायलों में नयागांव पंचखुट्टी निवासी गोपाल कुमार (35) और मुकुंज कुमार (35) शामिल हैं। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किए जाने की सूचना है। घर लौट रहे थे प्रेम , चाचा को मिली खबर मृतक के चाचा चितरंजन राय ने बताया कि प्रेम प्रकाश नयागांव की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें हादसे की सूचना मिली। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक प्रेम प्रकाश की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रकाश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो जब्त की परबत्ता पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रेम प्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी और बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डुमरिया खुर्द और आसपास के गांवों में भी शोक का माहौल है। खगड़िया के परबत्ता प्रखंड में रविवार शाम स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डुमरिया खुर्द गांव के पास जीएन बांध के किनारे हुआ। तीनों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो जीएन बांध के किनारे जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया मृतक की पहचान डुमरिया खुर्द निवासी प्रेम प्रकाश राय उर्फ कारे राय (42) के रूप में हुई है। घायलों में नयागांव पंचखुट्टी निवासी गोपाल कुमार (35) और मुकुंज कुमार (35) शामिल हैं। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किए जाने की सूचना है। घर लौट रहे थे प्रेम , चाचा को मिली खबर मृतक के चाचा चितरंजन राय ने बताया कि प्रेम प्रकाश नयागांव की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें हादसे की सूचना मिली। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक प्रेम प्रकाश की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रकाश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो जब्त की परबत्ता पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रेम प्रकाश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी और बच्चों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डुमरिया खुर्द और आसपास के गांवों में भी शोक का माहौल है।

