दाल-चावल खाने के बाद बच्चा बेहोश होकर गिरा, मौत:मैनपुरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पिता बोले- सुबह स्वस्थ था

दाल-चावल खाने के बाद बच्चा बेहोश होकर गिरा, मौत:मैनपुरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पिता बोले- सुबह स्वस्थ था

मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के रामनगर भावत गांव में रविवार को दाल-चावल खाने के कुछ देर बाद ढाई साल का बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की अचानक मौत से परिवार में शोक छा गया। गांव निवासी रामविलास का बेटा रेहंस रविवार सुबह रोज की तरह उठा था। परिजनों के मुताबिक, सुबह बच्चा स्वस्थ था। नहाने के बाद उसने घर में बने दाल-चावल खाए। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बच्चे की हालत देखकर परिजन घबरा गए। वे उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया, लेकिन कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। खाना खाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने और मौत होने से परिवार के लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *