आईआईटी कानपुर के चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि में रविवार देर रात बॉलीवुड सिंगर शान स्टेज पर पहुंचे। उनकी एंट्री होते ही आईआईटीयंस ने तालियां बजाकर स्वागत किया। प्रोनाइट ग्राउंड में शान की प्रस्तुति शुरू होने जा रही है। उनके गानों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जुटे हैं। चार दिवसीय महोत्सव का समापन उनकी प्रस्तुति के साथ होगा। देशभर के करीब 400 कॉलेजों के 2400 से अधिक छात्र-छात्राएं अंतराग्नि में हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव में कला, साहित्य, संगीत और फैशन से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

