माेगा के बधनीकलां नहर से मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश:शव की हालत खराब होने से नहीं हो सकी पहचान, 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवाया

माेगा के बधनीकलां नहर से मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश:शव की हालत खराब होने से नहीं हो सकी पहचान, 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवाया

मोगा जिले के बधनीकलां कस्बे में नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बधनीकलां की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।
थाना बधनीकलां के सहायक थानेदार वरिंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकलवाया। शव की हालत काफी खराब होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा शव
पुलिस ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल मोगा के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। इस दौरान पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास करेगी। आसपास के क्षेत्रों में भी पहचान से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। यदि निर्धारित 72 घंटे के भीतर मृतक की पहचान नहीं हो पाती है तो पुलिस नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन था और किन परिस्थितियों में उसका शव नहर में पहुंचा। मौत के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम व अन्य जरूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *