एक साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:बागपत पुलिस ने दिल्ली के अस्पताल से पकड़ा, चोरी समेत 20 मामलों में था आरोपी

एक साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:बागपत पुलिस ने दिल्ली के अस्पताल से पकड़ा, चोरी समेत 20 मामलों में था आरोपी

बागपत की खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी संजय को रविवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया। वह करीब एक साल से फरार था। पुलिस के मुताबिक, संजय एक हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज करा रहा था। संजय गोठरा गांव में एक साल पहले हुई चोरी के मामले में वांछित था। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बागपत पुलिस और मेरठ एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक, संजय पर मसूरी थाने में भी 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उस पर अलग-अलग थानों में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर खेकड़ा थाने लाया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बागपत एसपी पूर्णेन्दु सिंह के निर्देशन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर को बावरिया गैंग के धर्मेंद्र का एनकाउंटर हुआ था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। संजय उसका भाई है। पुलिस ने बताया कि संजय गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल था और उसकी तलाश की जा रही थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *