डीग में 5 बदमाश गिरफ्तार:हथियार तस्करी में वांछित 1 आरोपी दबोचा, साइबर ठग गैंग का भी खुलासा

डीग में 5 बदमाश गिरफ्तार:हथियार तस्करी में वांछित 1 आरोपी दबोचा, साइबर ठग गैंग का भी खुलासा

डीग जिले में पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैथवाड़ा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में 1 वांछित आरोपी को पकड़ा, जबकि सीकरी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया।
कैथवाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा 2.0 के तहत अंसार (31) पुत्र शेर मोहम्मद निवासी मलाका, थाना पहाड़ी को गिरफ्तार किया। अंसार आर्म्स एक्ट के 1 मामले में वांछित था। इस मामले में पुलिस पहले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से 12 बोर की एक बंदूक, 315 बोर की एक पौनिया और 315 बोर का एक कट्टा जब्त किया गया था। साइबर ठग गैंग का खुलासा
सीकरी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से सिमकार्ड सहित 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक अन्य फर्जी सिमकार्ड जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अकबर पुत्र मुब्बल (23), निवासी ककराला, थाना सीकरी, इकराम खान पुत्र फखरुद्दीन (31), शाहीन खान पुत्र रियासत खान (25) और साहम पुत्र फखरुद्दीन (39) शामिल हैं। पुलिस साइबर ठगी से जुड़े मामलों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *