डूंगरपुर जिले में दिवाली के लिए पटाखों की दुकानें सज गई हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार पटाखों के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़े हैं। बाजार में बच्चों और बड़ों के लिए कई नई वैरायटी आई हैं। पटाखा व्यापारियों के मुताबिक, बच्चों के लिए माचिस बम, पॉप-अप बम, फुलझड़ियां, चकरी (जमीन चक्कर), चिटपुट और पटाखा बंदूकें उपलब्ध हैं। इनमें मैच बॉक्स गन और रोल टिक्ली गन शामिल हैं। नियमों के अनुसार बेचे जा रहे पटाखे
व्यापारियों ने बताया कि बाजार में बिकने वाले पटाखे मेड इन इंडिया और पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन पटाखे हैं। उनके मुताबिक, वायु प्रदूषण के नियमों का पालन किया जा रहा है। बाजार में प्रतिबंधित या चाइनीज पटाखे नहीं बेचे जा रहे और न ही रखे गए हैं। प्रशासन के नियमों के अनुसार केवल ग्रीन पटाखे बेचे जा रहे हैं। दिवाली में अभी कुछ दिन बाकी हैं, इसलिए ग्राहकों की संख्या फिलहाल कम है। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार की तारीख नजदीक आने पर बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। पटाखा व्यापारी जय कालरा ने भी बाजार को लेकर जानकारी दी।

