गड्ढे में गिरी गेंद निकालने उतरा गर्म राख से झुलसा:निजी स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र, इलाज के लिए भर्ती, क्रिकेट खेलते समय हादसा हुआ

गड्ढे में गिरी गेंद निकालने उतरा गर्म राख से झुलसा:निजी स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र, इलाज के लिए भर्ती, क्रिकेट खेलते समय हादसा हुआ

फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र में यादराम कॉलोनी के पास क्रिकेट खेलते समय बड़ा हादसा हो गया। गड्ढे में गिरी गेंद निकालने के लिए अंदर उतरे चौथी कक्षा के छात्र रितिक (9) के दोनों पैर केमिकल युक्त गर्म राख से बुरी तरह झुलस गए। परिजन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। दोस्तों के साथ खेल रहा था क्रिकेट जीवन नगर पार्ट-2 निवासी रघुनंदन ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से फरीदाबाद में किराए पर रह रहे हैं। उनका बेटा रितिक चौथी कक्षा में पढ़ता है। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने दोस्तों के साथ यादराम कॉलोनी के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद वहां बने एक गड्ढे में गिर गई। गेंद निकालने के लिए रितिक गड्ढे में उतरा तो वहां पड़ी केमिकल युक्त गर्म राख की चपेट में आ गया। इससे उसके दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए। माता-पिता को फोन कर दी हादसे की सूचना रघुनंदन ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों कंपनी में काम करने गए हुए थे। रितिक हादसे के बाद घर पहुंचा तो उसकी बहन ने फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे तुरंत घर पहुंचे और बच्चे की हालत देखकर उसे बीके अस्पताल लेकर आए। रितिक तीन बच्चों में सबसे छोटा है। अभी इलाज पर ध्यान, पुलिस को नहीं दी शिकायत परिजनों के मुताबिक, गड्ढे में कंपनी से निकली केमिकल युक्त राख पड़ी हुई थी। फिलहाल परिवार बच्चे के इलाज में जुटा है। मुजेसर थाना पुलिस को अभी तक मामले की कोई शिकायत नहीं दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *