बेवर में मेधावी सम्मान समारोह:पांच टॉपरों को भेंट की गई साइकिल, दस अन्य विद्यार्थियों को स्कूल बैग और पानी की बोतलें दीं

बेवर में मेधावी सम्मान समारोह:पांच टॉपरों को भेंट की गई साइकिल, दस अन्य विद्यार्थियों को स्कूल बैग और पानी की बोतलें दीं

मैनपुरी के बेवर खंड विकास कार्यालय परिसर में रविवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने अपने दिवंगत भाई अनुभव दीक्षित की स्मृति में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता कड़ी मेहनत और अभिभावकों व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। समारोह में अपने-अपने वर्ग में टॉप करने वाले पांच विद्यार्थियों सुदिती मोहन (10वीं यूपी बोर्ड), आलोक कुमार (10वीं सीबीएसई), प्रतीक (12वीं यूपी बोर्ड), अनन्या (12वीं सीबीएसई) और शिवी दुबे (स्नातक) को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सौम्या, आदित्य, उत्कर्ष, हर्षिका, नागिश सिद्दीकी, शिवा पाल, अर्पिता, अभिमान सिंह, अर्पित और माधुरी को स्कूल बैग व पानी की बोतल प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह वैस ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *