ब्राह्मणों पर टिप्पणी, शिवशंकर यादव से माफी की मांग:विंध्याचल मंदिर में लोगों ने जताया विरोध; यादव ने वीडियो को 20 साल पुराना बताया

ब्राह्मणों पर टिप्पणी, शिवशंकर यादव से माफी की मांग:विंध्याचल मंदिर में लोगों ने जताया विरोध; यादव ने वीडियो को 20 साल पुराना बताया

मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह ब्राह्मणों और शादी-विवाह के कर्मकांड पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंत्रों को गाली कहा। बोले- पंडित जी गिड़बिड़ पढ़कर दक्षिणा रखवा लेते हैं। मेरी इन बातों का अखिलेश यादव भी समर्थन करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद विंध्याचल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध जताया। उन्होंने सपा नेता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। वहीं सपा नेता शिवशंकर यादव ने इस वीडियो को 20 साल पुराना बता दिया। मंत्रों को लेकर की कथित टिप्पणी बताया जा रहा है कि सपा नेता शिवशंकर यादव किसी तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां वह अपने समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शादी के दौरान ब्राह्मणों द्वारा पढ़े जाने वाले श्लोक और मंत्रों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा- मंत्र ठीक से सुनाई नहीं देते। पंडित गिड़बिड़-गिड़बिड़ बोलकर दक्षिणा रखवा लेते हैं। पूजा-पाठ के दौरान पंडित जी जो मंत्र पढ़ते हैं, वे सब गाली होते हैं। उन्होंने कहा- उनकी इस बात को अखिलेश यादव का भी समर्थन हासिल है। ब्राह्मण समाज ने जताई नाराजगी मिर्जापुर के पंडित अनुपम महाराज, सुनील कुमार और जयकुमार मिश्र ने इस बयान पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि सपा नेता ने ब्राह्मण समाज और सनातन धर्म का अपमान किया है। उन्हें अपने बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी मांगनी चाहिए। पंडित अनुपम महाराज ने कहा- ऐसा लगता है कि सपा नेता मानसिक रूप से दिव्यांग हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया-इस टिप्पणी से सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं का अपमान हुआ है। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा- ऐसे बयान से समाजवादी पार्टी की छवि पर असर पड़ सकता है। सपा नेता बोले- वीडियो 20 साल पुराना शिवशंकर यादव ने कहा- यह वीडियो करीब 20 साल पुराना है। उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *