‘टेक्नोलॉजी का क्रेडिट भी रामायण को दे दिया?’ एलन मस्क की उड़ने वाली कार को रणबीर कपूर ने बताया ‘पुष्पक विमान’! यूजर्स ने लगाई क्लास

‘टेक्नोलॉजी का क्रेडिट भी रामायण को दे दिया?’ एलन मस्क की उड़ने वाली कार को रणबीर कपूर ने बताया ‘पुष्पक विमान’! यूजर्स ने लगाई क्लास

Ramayana Movie: ‘रामायण: पार्ट वन’ को लेकर इन दिनों रणबीर कपूर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने एलन मस्क की उड़ने वाली कार की तुलना रामायण में वर्णित पुष्पक विमान से कर दी। उन्होंने कहा कि भारत ने 5,000 साल पहले ही ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली थी। उनका ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों को ये तुलना दिलचस्प लगी, तो कई यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने एलन मस्क की टेस्ला रोडस्टर का जिक्र करते हुए कहा, “एलन मस्क ने हाल ही में एक उड़ने वाली कार बनाई है, मुझे लगता है कि भारत ने 5000 साल पहले ही ऐसा कर लिया था।” अभिनेता का इशारा रामायण में वर्णित पुष्पक विमान की ओर था। हिंदू महाकाव्यों में पुष्पक विमान को एक दिव्य और अपने आप चलने वाले हवाई वाहन के रूप में बताया।

रणबीर के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

रणबीर कपूर की ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे मनोरंजक तुलना बताया, जबकि कई लोगों ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐसी बात कहने पर सवाल उठाए। कुछ ने इसे दर्शकों को आकर्षित करने की रणनीति बताया, तो कुछ ने एक्टर के बयान को लेकर तंज कसा।

एक यूजर ने टिप्पणी की कि फिल्म बेचने के लिए इस तरह की बातें करनी पड़ती हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि फिल्म के प्रमोशन के नाम पर इस तरह की बातें करना सिर्फ शुरुआत है। एक अन्य यूजर ने आरोप लगाया कि फिल्म की लागत वसूलने के लिए जानबूझकर एक खास वर्ग के दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।

‘पेटेंट कराना भूल गए थे क्या?’ यूजर्स ने लिए मजे

कुछ यूजर्स ने रणबीर के बयान पर मजाकिया अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘हां, और हम तो उसके लिए पेटेंट कराना ही भूल गए।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत में हीरो बने रहने के लिए रणबीर को ऐसी बातें कहनी पड़ती हैं।

एक टिप्पणी में ये भी सवाल उठाया गया कि क्या लोग वाकई इस तरह की बातों पर विश्वास कर लेंगे बताओ, टक्नोलॉजी का क्रेडिट भी रामायण को दे दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं और सभी यूजर्स की राय एक जैसी नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *