पटना- महिला आयोग का दरवाजा बंद किया, नोटिस बोर्ड तोड़ा:आयोग में तोड़फोड़ और सुरक्षा में चूक से बढ़ी चिंता, अध्यक्ष ने DGP से मांगी सुरक्षा

पटना- महिला आयोग का दरवाजा बंद किया, नोटिस बोर्ड तोड़ा:आयोग में तोड़फोड़ और सुरक्षा में चूक से बढ़ी चिंता, अध्यक्ष ने DGP से मांगी सुरक्षा

बिहार राज्य महिला आयोग में बीते दिनों तोड़फोड़ हुई थी, जिसमें नोटिस बोर्ड को तोड़ दिया गया था। वहीं, एक पीड़िता द्वारा महिला आयोग का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। इस तरह की लगातार हो रही घटनाएं महिला आयोग के काम में बाधा डाल रही है। साथ ही पदाधिकारी और कर्मचारी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष ने DGP को पत्र लिखा है और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है। विभाग को चिट्ठी लिखी, लेकिन कोई अनुशंसा नहीं हुई बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो अप्सरा ने कहा, ‘हर रोज महिला आयोग में लोग उम्मीद करके आते हैं। रोज यहां भीड़ रहती है, लेकिन आजकल वाद-विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है। प्रो. अप्सरा ने आगे बताया, ‘यहां सुरक्षा में चूक हो जाती है और हम लोग असहज महसूस करते हैं। एक घटना में हमारा सूचना पट्ट तोड़ दिया गया और दूसरे घटना में एक पीड़िता ने महिला आयोग का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इस तरह की घटना सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं है।’ तोड़फोड़ को लेकर कोतवाली थाने में की थी शिकायत बीते दिनों समस्तीपुर के प्रेम प्रसंग और फोटो-वीडियो वायरल करने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान महिला आयोग पहुंचे दोनों पक्ष सुनवाई खत्म होने के बाद आपस में भिड़ गए। आयोग परिसर से बाहर निकलते ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई थी। नोटिस बोर्ड तोड़ दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराया गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। आयोग की ओर से मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दी गई। बिहार राज्य महिला आयोग में बीते दिनों तोड़फोड़ हुई थी, जिसमें नोटिस बोर्ड को तोड़ दिया गया था। वहीं, एक पीड़िता द्वारा महिला आयोग का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। इस तरह की लगातार हो रही घटनाएं महिला आयोग के काम में बाधा डाल रही है। साथ ही पदाधिकारी और कर्मचारी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष ने DGP को पत्र लिखा है और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है। विभाग को चिट्ठी लिखी, लेकिन कोई अनुशंसा नहीं हुई बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो अप्सरा ने कहा, ‘हर रोज महिला आयोग में लोग उम्मीद करके आते हैं। रोज यहां भीड़ रहती है, लेकिन आजकल वाद-विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है। प्रो. अप्सरा ने आगे बताया, ‘यहां सुरक्षा में चूक हो जाती है और हम लोग असहज महसूस करते हैं। एक घटना में हमारा सूचना पट्ट तोड़ दिया गया और दूसरे घटना में एक पीड़िता ने महिला आयोग का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इस तरह की घटना सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं है।’ तोड़फोड़ को लेकर कोतवाली थाने में की थी शिकायत बीते दिनों समस्तीपुर के प्रेम प्रसंग और फोटो-वीडियो वायरल करने से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान महिला आयोग पहुंचे दोनों पक्ष सुनवाई खत्म होने के बाद आपस में भिड़ गए। आयोग परिसर से बाहर निकलते ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई थी। नोटिस बोर्ड तोड़ दिया गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कराया गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। आयोग की ओर से मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दी गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *