कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराईं, Rahul Gandhi ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए आरोप

कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराईं, Rahul Gandhi ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए आरोप

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली के बीच नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने दिल्ली आ रहे लोगों से उन्होंने स्थानीय दुकानदारों का समर्थन करने और त्योहारों के मौसम में खरीदारी करने की अपील की थी। लेकिन जब वह कनॉट प्लेस पहुंचे तो वहां दुकानें बंद मिलीं।

राहुल गांधी ने वीडियो में क्या कहा?

रैली और मार्च में शामिल होने के लिए कनॉट प्लेस पहुंचे राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा, “हमने सब लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे, चीजें खरीदें, खरीदारी करें। मगर, यहां कनॉट प्लेस में आते हुए हमें पता लगा कि बीजेपी ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दीं, फोर्सिबली बंद करवाई। तो ट्रेडर्स का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए।” राहुल गांधी ने इस स्थिति के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और व्यापारियों के नुकसान को लेकर सवाल उठाए।

इसे भी पढ़ें: जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबा

रैली से पहले भी की थी खरीदारी की अपील

इससे पहले शनिवार देर रात राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने देशभर से दिल्ली आ रहे समर्थकों से त्योहारों के मौसम में स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों से खरीदारी करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी यह अफवाह फैला रही है कि विपक्ष की रैली से व्यापारियों को नुकसान होगा।

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा था, “प्रोटेस्ट और मार्च कीजिए, साथ ही थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए, जिससे छोटे दुकानदारों और व्यापारियों का फायदा हो। व्यापारी वर्ग को रैली से कोई नुकसान नहीं होगा, बीजेपी डरी हुई है इसलिए अफवाहें फैला रही है।”

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee से मुलाकात के बाद भी Cockroach Janata Party ने विपक्ष की Ramlila Maidan Rally से क्यों बनाई दूरी?

कनॉट प्लेस में दुकानें बंद मिलने पर उठाए सवाल

रविवार को विपक्षी गठबंधन का मार्च मिंटो रोड और कनॉट प्लेस चौराहे की तरफ बढ़ा। इस दौरान वहां दुकानें बंद मिलीं। राहुल गांधी ने इसी स्थिति का वीडियो साझा करते हुए बीजेपी पर दुकानें जबरन बंद कराने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर व्यापारियों का नुकसान किसकी वजह से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *