नाबालिग से सामूहिक रेप के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों से पकड़ा

नाबालिग से सामूहिक रेप के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों से पकड़ा

नाबालिग से सामूहिक रेप के मामले में बूंदी के डाबी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छिपाकर भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों में रह रहे थे। पुलिस ने सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग जगह दबिश देकर तीनों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। विशेष टीम ने बनाई गिरफ्तारी की रणनीति जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला अत्याचार और पॉक्सो एक्ट के मामलों की जांच जल्द पूरी करने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवीर मीणा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। तालेड़ा के वृताधिकारी गंगा सहाय शर्मा की निगरानी में डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जंगलों और खदानों में दी दबिश पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर भुजर घाटा के जंगलों और सिंगोली की खदानों में रह रहे थे। पुलिस टीम ने सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में अपराध प्रमाणित पुलिस ने बताया कि जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 70(2) बीएनएस 2023 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2), 5एल/6 तथा 5जी/6 के तहत अपराध पाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ये पुलिसकर्मी रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में वृताधिकारी गंगा सहाय शर्मा (आरपीएस), थानाधिकारी हेमराज शर्मा, पु नि संतोष गौतम, सउनि दुर्गालाल जांगिड़, सउनि कन्हैया सिंह, हैडकानि कैलाशराम, कानि मनराम, रामकरण, श्रवणराम, विजय सिंह, शेरसिंह, देवप्रकाश, विजयपाल और मुकेश शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *