पटना- अटल पथ पर तेज रफ्तार कार का भीषण हादसा:डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली गाड़ी; दो युवक मौके से फरार

पटना- अटल पथ पर तेज रफ्तार कार का भीषण हादसा:डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली गाड़ी; दो युवक मौके से फरार

पटना के अटल पथ पर महेशनगर के पास तेज रफ्तार और कथित रफ ड्राइविंग के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे के दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 03 AA 8500 बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होने का दावा चश्मदीद गौरव के मुताबिक, कार दीघा की ओर से काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। उन्होंने गाड़ी की गति करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे होने का दावा किया। इसी दौरान ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची। टक्कर से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार दोनों युवकों के फरार होने का दावा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे। दुर्घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद दोनों युवकों का एक परिचित घटनास्थल पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह कार के पीछे लगी नंबर प्लेट तोड़ते हुए कैमरे में कैद हुआ। नंबर प्लेट तोड़े जाने की घटना के बाद हादसे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, युवकों के फरार होने और नंबर प्लेट तोड़े जाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने कार हटवाई, जांच जारी गांधी मैदान थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को टो करके सड़क से हटवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में शामिल दोनों युवकों की पहचान करने और उनके फरार होने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पटना के अटल पथ पर महेशनगर के पास तेज रफ्तार और कथित रफ ड्राइविंग के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे के दौरान टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR 03 AA 8500 बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होने का दावा चश्मदीद गौरव के मुताबिक, कार दीघा की ओर से काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। उन्होंने गाड़ी की गति करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे होने का दावा किया। इसी दौरान ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची। टक्कर से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार दोनों युवकों के फरार होने का दावा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे। दुर्घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद दोनों युवकों का एक परिचित घटनास्थल पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह कार के पीछे लगी नंबर प्लेट तोड़ते हुए कैमरे में कैद हुआ। नंबर प्लेट तोड़े जाने की घटना के बाद हादसे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, युवकों के फरार होने और नंबर प्लेट तोड़े जाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने कार हटवाई, जांच जारी गांधी मैदान थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को टो करके सड़क से हटवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में शामिल दोनों युवकों की पहचान करने और उनके फरार होने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *