किशनगंज जेल में डीएम-एसपी ने तलाशी अभियान चलाया:वार्ड और बैरक खंगाले, मोबाइल व नशीले पदार्थ समेत प्रतिबंधित सामान नहीं मिला

किशनगंज जेल में डीएम-एसपी ने तलाशी अभियान चलाया:वार्ड और बैरक खंगाले, मोबाइल व नशीले पदार्थ समेत प्रतिबंधित सामान नहीं मिला

किशनगंज मंडल कारा में रविवार, 1 नवंबर 2026 की सुबह जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। जिला दंडाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अभियान की अगुवाई की। टीम ने जेल के वार्डों, बैरकों, बंदियों के रहने की जगहों और अन्य संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली। इसका मकसद मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामान का पता लगाना था। तलाशी के दौरान कोई मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित और आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। प्रशासन के मुताबिक, अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। बंदियों की गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश अभियान के बाद नवीन कुमार और संतोष कुमार ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने और बंदियों की गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर पहुंचने से रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा। अनुशासन में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त अधिकारियों ने कहा कि जेल की सुरक्षा और अनुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी समय-समय पर औचक निरीक्षण और तलाशी अभियान चलाए जाएंगे। अभियान में पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल हुए। किशनगंज मंडल कारा में रविवार, 1 नवंबर 2026 की सुबह जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। जिला दंडाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अभियान की अगुवाई की। टीम ने जेल के वार्डों, बैरकों, बंदियों के रहने की जगहों और अन्य संवेदनशील स्थानों की तलाशी ली। इसका मकसद मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामान का पता लगाना था। तलाशी के दौरान कोई मोबाइल फोन, नशीला पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित और आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। प्रशासन के मुताबिक, अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। बंदियों की गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश अभियान के बाद नवीन कुमार और संतोष कुमार ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने और बंदियों की गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर पहुंचने से रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा। अनुशासन में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त अधिकारियों ने कहा कि जेल की सुरक्षा और अनुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगे भी समय-समय पर औचक निरीक्षण और तलाशी अभियान चलाए जाएंगे। अभियान में पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल हुए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *