बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में JDU अपना सियासी आधार बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी ने इस मुहिम की कमान में मंत्री निशांत कुमार को भी मैदान में उतारा है। इसी सिलसिले में निशांत कुमार वाराणसी पहुंच चुके हैं। आज रविवार को यहां होने वाले प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के जरिए यूपी में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति पर जोर रहेगा। नीतीश से आशीर्वाद लेकर ट्रेन से निकले वाराणसी के इस सियासी दौरे की शुरुआत निशांत कुमार ने अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के साथ की। शनिवार को उन्होंने पिता का आशीर्वाद लिया और फिर पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़कर वाराणसी रवाना हो गए। उनके साथ JDU प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार भी थे। इस सफर में निशांत का अंदाज भी चर्चा में रहा। वह किसी विशेष इंतजाम के बजाय आम यात्रियों की तरह ट्रेन में सफर करते और साधारण भोजन करते नजर आए। दोपहर 1 बजे से होगा सम्मेलन वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र स्थित करौता रामलीला बाजार मैदान में दोपहर 1 बजे से प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कैबिनेट मंत्री एवं यूपी संगठन प्रभारी श्रवण कुमार और उत्तर प्रदेश JDU अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार पर नजर JDU की कोशिश उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की योजना है। आगामी विधानसभा चुनाव में NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बीच पार्टी यूपी में अपनी ताकत और दावेदारी बढ़ाना चाहती है। ऐसे में वाराणसी का यह सम्मेलन बिहार से बाहर JDU के विस्तार की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में JDU अपना सियासी आधार बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी ने इस मुहिम की कमान में मंत्री निशांत कुमार को भी मैदान में उतारा है। इसी सिलसिले में निशांत कुमार वाराणसी पहुंच चुके हैं। आज रविवार को यहां होने वाले प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के जरिए यूपी में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति पर जोर रहेगा। नीतीश से आशीर्वाद लेकर ट्रेन से निकले वाराणसी के इस सियासी दौरे की शुरुआत निशांत कुमार ने अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के साथ की। शनिवार को उन्होंने पिता का आशीर्वाद लिया और फिर पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़कर वाराणसी रवाना हो गए। उनके साथ JDU प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार भी थे। इस सफर में निशांत का अंदाज भी चर्चा में रहा। वह किसी विशेष इंतजाम के बजाय आम यात्रियों की तरह ट्रेन में सफर करते और साधारण भोजन करते नजर आए। दोपहर 1 बजे से होगा सम्मेलन वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र स्थित करौता रामलीला बाजार मैदान में दोपहर 1 बजे से प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कैबिनेट मंत्री एवं यूपी संगठन प्रभारी श्रवण कुमार और उत्तर प्रदेश JDU अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार पर नजर JDU की कोशिश उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की योजना है। आगामी विधानसभा चुनाव में NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावनाओं के बीच पार्टी यूपी में अपनी ताकत और दावेदारी बढ़ाना चाहती है। ऐसे में वाराणसी का यह सम्मेलन बिहार से बाहर JDU के विस्तार की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

